Ro no D15139/23

मगरलोड सीएचसी में भी मिलेगी सिजेरियन प्रसव की सुविधा

जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के प्रसव में होगी आसानी

कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

धमतरी । मगरलोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जल्द ही जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए जरूरी तैयारियों और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले के सीएमएचओ डॉ.यू.एल.कौशिक ने स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के दूरस्थ मगरलोड सीएचसी में इस सुविधा के लिए अपने भ्रमण के दौरान सख्त निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर अमल करते हुए सीएमएचओ, एनीस्थिशिया विशेषज्ञ डॉ.टी. आर. ध्रुव और गायकोनॉलॉजिस्ट डॉ.महेश शर्मा के साथ टीम ने ऑपरेशन थियेटर से लेकर अस्पताल में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का परीक्षण किया। इस दौरान सीएमएचओ ने निर्देशित किया कि शासन की मंशा अनुसार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराया जाना है, ताकि उन्हें निजी अस्पतालों में बड़े खर्चे करके अपना प्रसव ना कराना पड़े। डॉ.कौशिक ने इसके लिए सभी डॉक्टरों और मेडिकल टीम के कर्मचारियों को तैयार रहने को कहा।

सीएमएचओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी जरूरी सेवाएं उपलब्धता अनुसार निःशुल्क दी जाती हैं। धमतरी जिले में पिछले वित्तीय वर्ष में प्रसव के दौरान केवल 13 महिलाओं की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य केन्द्रों में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की खून जांच, यूरिन और शुगर जांच आदि समय-समय पर करके उनकी सूची प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रखी जाती है। डॉ.कौशिक ने बताया कि ऐसी महिलाओं के निर्धारित प्रसव तिथि पर स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञों की उपस्थिति में सिजेरियन प्रसव कराया जाता है। सीएमएचओ ने यह भी बताया कि हाईरिस्क एएनसी महिलाओं को आवश्यकता अनुसार आयरन फोलिक एसिड, आयरन सुक्रोज से उपचार कर खून की कमी को दूर किया जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए समय-समय पर एम्बूलेंस सर्विस की सुविधा, एएनसी की चार जांच, प्रसव से छः महीने पहले मेडिकल लैब जांच और बच्चे के जन्म के एक साल तक देखरेख की जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 104 कॉल की सुविधा भी आमजनों के लिए उपलब्ध है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!