Ro no D15139/23

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 13 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक

वाहन सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल

जशपुरनगर 10 नवम्बर 2025/ सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर एच.एस.आर.पी. (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवाना अनिवार्य किया गया है। इस निर्देश के अनुपालन एवं वाहन सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले के विभिन्न विकास खण्डों में एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट लगवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन 13 नवम्बर से 10 दिसंबर 2025 तक विभिन्न स्थलों पर किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन कुनकुरी, 17 नवम्बर से 19 दिसम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन कांसाबेल, 20 नवम्बर से 22 दिसम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन पत्थलगांव, 24 नवम्बर से 26 दिसम्बर 2025 तक नगर पंचायत भवन कोतबा, 27 नवम्बर से 29 दिसम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन फरसाबहार, 01 से 03 दिसम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन मनोरा, 04 से 06 दिसम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन सन्ना तथा 08 से 10 दिसम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन बगीचा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
एच.एस.आर.पी. लगवाने से वाहनों की पहचान अधिक सुरक्षित, सटीक और मानकीकृत हो जाती है। यह प्लेट छेड़छाड़-रोधी होती है, जिससे वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। साथ ही परिवहन विभाग के डेटाबेस में वाहन की अद्यतन जानकारी स्वतः दर्ज होती है, जिससे पंजीयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनती है। जिला प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनके वाहन में एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगा है वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने वाहनों में अनिवार्य रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाएं तथा शासन के निर्देशों का पालन कर वाहन सुरक्षा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर  रोहित व्यास ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर सहित कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण अधिकारी-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!