Ro no D15139/23

वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु शंकरदाह ग्राम पंचायत में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा शिविर का आयोजन

धमतरी । वित्तीय समावेशन योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार 12 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा शंकरदाह ग्राम पंचायत में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाताधारकों के खातों की पुनः-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की गई।

इस अवसर पर भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर की क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रीनी अजीत एवं वित्तीय समावेशन और विकास विभाग, केंद्रीय कार्यालय, आरबीआई की प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती निशा नाम्बियार ने शिविर का अवलोकन कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय निवासियों, व्यापार प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों से चर्चा करते हुए देय खातों के केवाईसी विवरण के पुनः सत्यापन की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही प्रतिभागियों को शिविर का उपयोग कर री-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया, ताकि उन्हें निर्बाध रूप से बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता रहे।

प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक ने बैंकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उपस्थित लोगों को री-केवाईसी के महत्व से अवगत कराया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को भारतीय रिज़र्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना 2021 एवं दावा न की गई जमाराशियों की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम हेतु सुरक्षित आदतें अपनाने की सलाह भी साझा की गई।

शिविर में शंकरदाह ग्राम पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आम जनता द्वारा उठाए गए प्रश्नों का विधिवत समाधान किया गया। इस अवसर पर एसबीआई, सीआरजीबी, पीएनबी, एचडीएफसी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रामीणों को पुनः केवाईसी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास केंद्र…

    Read more

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

      टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के चलते वेट कैटेगरी बदलना बड़ी चुनौती रायपुर, 26 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार