Ro no D15139/23

धरती आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत टपरकेला क्लस्टर में शिविर का आयोजन

जनजातीय समुदाय के समग्र विकास हेतु हितग्राही मूलक सेवाओं की दी गई जानकारी, सांसद और कलेक्टर रहे उपस्थित

अम्बिकापुर 19 जून 2025/  जिले में 15 जून से 30 जून 2025 तक संचालित “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत ग्राम पंचायत टपरकेला में एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना है। कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज तथा कलेक्टर श्री विलास भोसकर शामिल हुए।

टपरकेला क्लस्टर के अंतर्गत 8 ग्राम पंचायत जिसमें टपरकेला, सोनबरसा, कुनियाकला, नवानगर, पोड़ीकला, कर्रा, कुम्हरता और रकेली को सम्मिलित करते हुए शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी, मार्गदर्शन एवं सुविधा प्रदान की गई, जिसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन कार्ड, जॉब कार्ड, बैंक खाता, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), महतारी वंदन योजना, सिकल सेल परीक्षण व जागरूकता, आयुष्मान भारत कार्ड,जाति प्रमाण पत्र,पीएम किसान सम्मान निधि जनधन खाता, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वन अधिकार अधिनियम, मनरेगा, स्वरोजगार एवं आजीविका मिशन जैसी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

सांसद श्री चिंतामणि महराज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि, “धरती आबा अभियान के माध्यम से सरकार जनजाति बाहुल्य गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचा रही है। यह शिविर आपकी सुविधा के लिए है, इसका भरपूर लाभ उठाएं और अपनी आवश्यकताओं एवं शिकायतों को प्रशासन तक अवश्य पहुंचाएं।“ उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की चर्चा करते हुए कहा कि हर जरूरतमंद को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए यह योजना चल रही है, हितग्राही आवास के लिए दी जा रही राशि का सदुपयोग कर अपना घर स्वयं बनवाएं। साथ ही उन्होंने किसानों को कृषि कार्य हेतु बिजली कनेक्शन के लिए सामूहिक आवेदन करने की भी सलाह दी और मनरेगा जॉब कार्ड वाले हितग्राहियों को श्रम पंजीयन कराने का संबंधित विभाग को निर्देश दिया।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कहा कि सरगुजा एक जनजाति बाहुल्य जिला है, जहां के चिन्हांकित  जनजातीय ग्रामों को शासन योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, छात्रवृत्ति, कृषि और उद्यानिकी योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं को सीधे जन-जन तक पहुंचाना है ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत