Ro no D15139/23

सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर के तहत ग्राम बघेरा में शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत नवीन स्वीकृत आवास हितग्राहियों को प्रदान किया गया स्वीकृति पत्र
– प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नव-निर्मित पूर्ण आवासों में कराया गया गृह प्रवेश
सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत केन्द्र एवं राज्य शासन की शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेरा में शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 के अंतर्गत शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। शिविर में शासकीय योजनाओं का ग्रामीणजनों तक पहुंच सुनिश्चित करना है। शिविर में 27 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया गया।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोदभराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत नवीन स्वीकृत आवास हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नव-निर्मित पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही खाद्य विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुधन विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सदस्य जिला पंचायत   अंगेश्वर देशमुख,   साकेत वैष्णव,   मोहनीश धनकर,   शुभम पांडे, सीईओ   मनीष साहू, ग्राम पंचायतों के सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    *वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं को सौंपे गए ई-ऑटो*   *पहले चरण की सफलता के बाद महिलाओं की मासिक आय…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 : जन्म प्रमाण पत्र संबंधी समस्या का हुआ समाधान

    *रामप्रसाद साहू को एक सप्ताह में मिला जन्म प्रमाण पत्र*   रायपुर, 25 जून 2026/ शासन की जनहितकारी पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह