Ro no D15139/23

विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर आयोजन की तिथि तय

एक दिवसीय जिला स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन 23 अगस्त को
अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

कोरबा 20 अगस्त 2025/

कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय मेगा शिविर एवं विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर आयोजित करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। शिविर का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता निर्धारण के साथ यूनिक आईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाना एवं सभी प्रकार के दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन एवं परीक्षण किया जाना है। शिविर के सफल संचालन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक समाज कल्याण, जनपदों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एण्ड गाईड, समस्त शैक्षिक समन्वयक स्कूल शिक्षा विभाग और समस्त पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा को विभिन्न दायित्व सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार जिला स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन 23 अगस्त को प्रातः 10 बजे शाम 04 बजे तक सीएसईबी सीनियर क्लब में किया जायेगा। इसी तरह विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन 25 अगस्त को बीआरसीसी कोरबा (अंधरीकछार), 28 अगस्त को बीआरसीसी पाली, 29 अगस्त को बीआरसीसी पोंड़ी उपरोड़ा, 30 अगस्त को बीआरसीसी कटघोरा और 01 सितंबर को बीआरसीसी करतला में किया जायेगा। सभी विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजन का समय प्रातः 10 बजे से अपरांह 03 बजे तक है।
  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत