Ro no D15139/23

हितग्राहियों के घर घर जाकर बनाया जा रहा आयुष्मान वय वंद नेटवर्क की असुविधा वाले स्थानों के हितग्राहियों को एक जगह एकत्रित कर शिविर लगाकर जारी किया जा रहा कार्ड

जशपुरनगर 17 मई 2025/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत् लाभ दिए जाने हेतु  स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा डोर-टू डोर  जाकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड  बनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में ग्राम सजापानी में हितग्राहियों के घर घर जाकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया गया और जहां नेटवर्क की असुविधा के कारण कार्ड बनाने में परेशानी हो रही थी वहां हितग्राहियो को एक पेड़ के नीचे एकत्रित कर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड बनाया गया।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार ने 70 साल व इससे अधिक उम्र के व्यक्तियो को 5 लाख तक मुक्त ईलाज की सुविधा दिये जाने हेतु आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया है। जिसका लाभ आयुष्मान योजना के तहत् रजिस्टर्ड किसी भी निजी और सरकारी अस्पताल में करा सकते है। इसका लाभ हर वर्ग व आयु के वरिष्ठजन ले सकते हैं। इसकी एक और खास बात यह है कि पहले से परिवार का आयुष्मान कार्ड बना हो तो भी 70 से ज्यादा वालों को 5 लाख का अतिरिक्त कवर मिलेगा। बुजुर्गाे को इस योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए जिले के समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पात्रता का आधार हितग्राही की आयु ही पात्र होगी, जिसे आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!