Ro no D15139/23

‘कनाडा तुम्हारा प्ले ग्राउंड नहीं’… कैप्स कैपे पर गोलीबारी के बाद कपिल शर्मा को आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी धमकी, पीएम मोदी का भी लिया नाम

इंटरटेनमेंट डेस्क । कॉमेडियन कपिल शर्मा को अब धमकी मिली है. पहले उनके कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर फायरिंग हुई. अब उन्हें खालिस्तानी संगठन ने कनाडा से कैफे हटाने की धमकी दी है. कपिल शर्मा के सरे स्थित कैप्स कैफे पर खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने बुधवार को गोलीबारी की थी. इसकी जिम्मेदारी जर्मनी में स्थित बब्बर खालसा के ऑपरेटिव हरजीत सिंह लड्डी ने ली. फायरिंग के बाद अब आतंकवादी समूह एसएफजे ने एक वीडियो जारी कर कपिल शर्मा को धमकाया है. आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि कनाडा कपिल शर्मा का प्ले ग्राउंड यानी खेल का मैदान नहीं है. वीडियो में पीएम मोदी का भी जिक्र किया गया है.
एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आरोप लगाया है कि कपिल शर्मा कनाडा में इन्वेस्ट करके पीएम मोदी की हिंदुत्व विचारधारा को बढ़ावा देते हैं. एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि कपिल शर्मा और सभी मोदी-ब्रांड हिंदुत्व निवेशक सुन लें. कनाडा तुम्हारा प्लेग्राउंड यानी खेल का मैदान नहीं है. अपने खून का पैसा हिंदुस्तान वापस ले जाओ. कनाडा हिंसक हिंदुत्व विचारधारा को व्यापार के नाम पर अपनी जमीन पर पनपने नहीं देगा. आतंकी गुरतपतवंत ने वीडियो जारी कर कपिल शर्मा को कैफे बंद करने की धमकी दी है.
आतंकी पन्नू ने क्या आरोप लगाए?
टीओआई की खबर के मुताबिक, आतंकी गुरतपतवंत सिंह पन्नू ने यह भी सवाल उठाया कि कपलि शर्मा मेरा भारत महान का नारा लगाते हैं और खुलेआम मोदी के हिंदुत्व का समर्थन करते हैं. वे मोदी के भारत में निवेश करने के बजाय कनाडा में क्यों निवेश कर रहे हैं. बता दें कि बुधवार को ही कनाडा में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में फायरिंग हुई थी. इस फायरिंग की जिम्मेदारी आतंकी संगठन बब्बर खालसा के ऑपरेटिव हरजीत सिंह लड्डी ने ली. आतंकी लड्डी एनआईए की ‘मोस्ट-वांटेड’ लिस्ट में है और उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है.
कपिल के घर क्यों गई पुलिस?
इधर, मुंबई पुलिस कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां में गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को शहर के ओशिवारा इलाके में उस इमारत में पहुंची थी, जहां वह रहते हैं. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पुलिस कपिल शर्मा के आवास के पते की पुष्टि के लिए वहां आयी थी. उन्होंने कहा, ‘कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्तरां में हुई गोलीबारी के एक दिन बाद पुलिस कर्मियों ने ओशिवारा स्थित डीएलएच एन्क्लेव इमारत का दौरा किया. पुलिस टीम उनके पते की पुष्टि करने के बाद कुछ देर में ही वहां से चली गई. अधिकारी ने बताया कि न तो शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई गयी है और न ही उनका कोई बयान दर्ज किया गया.

  • Related Posts

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल शिवतीर्थ पहुंचे चंद्रमौली मिश्र, अर्पित की श्रद्धांजलि “बालासाहेब के विचारों और बताए मार्ग पर चलेंगे” — गांव-गांव शिवसेना का झंडा पहुंचाने का संकल्प शिवसेना छत्तीसगढ़…

    Read more

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए