Ro no D15139/23

जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ई-हियरिंग से प्रकरणो की सुनवाई प्रारंभ,

अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया द्वारा वर्चुअली किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य जहां जिला उपभोक्ता आयोगो में भी ई-हियरिंग से प्रकरणो की सुनवाई शुरू : न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया
कोरबा में ई-हियरिंग शुरू होने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी होगें लाभान्वित, तथा प्रकरणो के त्वरित निराकरण में सहायक होगा : श्रीमती रंजना दत्ता अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा

कोरबा 05 अगस्त 2025/
जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ऑनलाईन के माध्यम से अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने 04 अगस्त को ई-हियरिंग का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार श्री श्रीनिवास तिवारी व सदस्य राज्य उपभोक्ता आयोग प्रमोद वर्मा, श्रीमती मोना चौहान ज्वांन्टर रजिस्ट्रार छ0ग0 राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर, श्रीमती मधुलिका यादव, लेखा अधिकारी छ0ग0 राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर, माननीय श्री डाकेश्वर शर्मा अध्यक्ष एवं सदस्य श्रीमती निरूपमा प्रधान एवं श्री अनिल अग्निहो़त्री जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर, जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर के अध्यक्ष सुजाता जायसवाल एवं सदस्य आलोक पांडेय वर्चुअली उपस्थित थे।
अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग द्वारा ई-हियरिंग का वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर अपने संक्षिप्त उदबोद्धन में कहा कि वर्चुअल सुनवाई के माध्यम से प्रकरणो के शीघ्र निराकरण के संबंध में अवगत कराया गया। इस डिजिटल पहल के तहत पक्षकार और वकील घर बैठे ही मोबाईल, कम्प्यूटर के माध्यम से आयोग की सुनवाई शामिल हो संकेगे। खास कर ग्रामीण व दूर दराज के क्षेत्रो में रहने वाले लोगो के लिये बेहद ही लाभदायक होगी। इससे समय, श्रम व संसाधनो तीनो की बचत होगी।
न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने आगे बताया कि ई- फायलिंग पहले से ही प्रदेश के सभी जिला आयोगो मे उपलब्ध थी अब ई -हियरिंग जुड़ने से छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन जायेगा जहां सभी जिला उपभोक्ता आयोगो में डिजिटल सुनवाई की सुविधा आरंभ हो जायेगी। न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि उक्त कार्य हेतु राज्य शासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है तथा उन्होने मिडिया एवं अधिवक्ताओ से अपील की वे ई- हियरिंग की जानकारी व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर लोगो जागरूकता लाये एवं जिला आयोगो को सहयोग प्रदान करे।
इस दौरान जिला आयोग कोरबा के अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता द्वारा कार्यक्रम के संचालन के दौरान वर्चुअल सुनवाई की महत्ता के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि छ0ग0 राज्य आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में नम्वबर 2023 से ई-फायलिंग से प्रकरणो की प्रस्तुती हो रही है अब ई-हियरिंग से सुनवाई किये जाने जो अभूतपूर्ण निर्णय लिया गया है वह भविश्य में एक युगातंकारी कदम सिद्ध होगा। इस डिजिटीलाईजेशन कुशल पारदर्शी अधिक समावेशी न्यायप्रणाली के द्वार खोल रहा है जो भौगोलिक बाधाओ के दूर करेगा। कोरबा जिला एक औद्योगिक क्षेत्र जहां इस वर्चुअल हियरिंग का लाभ उपभोक्ताओ को निश्चित ही प्राप्त होगा।
कार्यक्रम मे प्रकरण मयंक सक्सेना बनाम आदित्य बिरला इंश्योरेंस कंपनी की सुनवाई राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया, राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्री श्रीनिवास तिवारी की वर्चुअल उपस्थिति में जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण सुश्री ममता दास एवं श्री पंकज कुमार देवड़ा द्वारा की गई जिसमें परिवादी मयंक सक्सेना सहित उनके अधिवक्ता सुयश बाग एवं विरोधी पक्षकार आदित्य बिरला कंपनी की ओर से अधिवक्ता सौरभ अग्रवाल ने अपना तर्क प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्तागण श्री अशोक तिवारी, श्री बी.के.शुक्ला, अधिवक्ता संघ के सचिव श्री नूतन सिंह ठाकुर, श्री पी.एन.एस. यादव, श्री संजय जायसवाल ने ई- हियरिंग की आवश्यकता महत्ता एवं भविष्य की चुनौतियो के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला आयोग के मध्यस्थ सदस्य श्रीराम श्रीवास एवं महेन्द्र राजवाड़े उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन जिला उपभोक्ता आयोग के डाटा एंन्ट्री ऑपरेटर श्री मनीराम श्रीवास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्तागण श्री श्याम सुदंर अग्रवाल, श्रीमती संगीता चौहान, आयोग के कर्मचारीगण नाजीर श्री रामनारायण पटेल, आदेशिका वाहक श्री संजय कुमार शर्मा, वाहन चालक श्री राजेश्वर राव इंग्ले भृत्य नूतन राजपूत, भृत्य श्रीमती दुर्गा चौबे, डी.एम.ए. श्रीमती आरती श्रीवास एवं आनंद सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण,पक्षकारगण मिडिया कर्मी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल