Ro no D15139/23

धान के पुनर्चक्रण का मामला उजागर, शिवम फूड प्रोडक्ट राइस मिल में 3946 क्विंटल धान की कमी जिले में अवैध धान की खरीदी पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं कलेक्टर ने

नवपदस्थ कलेक्टर  अजीत वसंत ने जिले में अवैध धान की खरीदी रोकने और धान के पुनर्चक्रण पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी सरगुजा द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 18 दिसंबर 2025 को मेसर्स शिवम फूड प्रोडक्ट, कंठी स्थित राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान धान के पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) की पुष्टि हुई है।
निरीक्षण के समय राइस मिल संचालक   निकित अग्रवाल उपस्थित पाए गए। जांच के दौरान मिल परिसर में ट्रक क्रमांक CG 15 DF 5844 में हरे रंग के प्लास्टिक बोरी में 170 बोरी धान लोड किया जाना पाया गया। उक्त धान को मौके पर ही जप्त कर राइस मिल संचालक की सुपुर्दगी में दिया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जूट बारदाने से धान को पलटी कर प्लास्टिक बोरी में भरकर धान खरीदी में खपाने के उद्देश्य से लोड किया जा रहा था।
भौतिक सत्यापन के दौरान मिल परिसर में 17,933 बोरी धान, समिति से लाए गए 1,900 बोरी धान से भरे तीन ट्रक तथा 6,553 बोरी पुराना चावल पाया गया। इस प्रकार कुल 19,833 बोरी धान, जिसका वजन 7,933.20 क्विंटल है, मौके पर मौजूद पाया गया।
दस्तावेजों के अनुसार एफसीआई अनुबंध अंतर्गत 9,120 क्विंटल का डीओ जारी हुआ था, जिसमें से 9,040 क्विंटल का उठाव हो चुका है। वहीं नान (NAN) अनुबंध अंतर्गत 3,040 क्विंटल का डीओ जारी हुआ, जिसमें 2,740 क्विंटल का उठाव किया गया। इस प्रकार राइस मिल द्वारा कुल 11,880 क्विंटल (29,700 बोरी) धान का उठाव किया गया, जबकि भौतिक सत्यापन में 9,867 बोरी (3,946.80 क्विंटल) धान कम पाया गया।
अधिकारियों के अनुसार जांच में यह स्पष्ट होता है कि राइस मिल संचालक द्वारा उक्त कम पाए गए धान का उपयोग पुनर्चक्रण कर धान खरीदी में खपाने के लिए किया गया। निरीक्षण के समय मिलिंग कार्य एवं मशीन बंद पाई गई तथा स्टॉक संबंधी अभिलेख एवं दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए।
जांच में यह कृत्य छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिका 4(3), 4(5), 6(1) एवं 6(3) का उल्लंघन पाया गया है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है।
मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु कलेक्टर को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। प्रकरण में पंचनामा, कथन, जप्ती पत्रक एवं सुपुर्दगी पत्रक संलग्न किए गए हैं। जिस पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!