Ro no D15139/23

जाति ,धर्म, संप्रदाय, लिंग, वर्ग, समुदाय, भाषा के प्रभाव में आए बिना करें मतदान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाता, निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
शासकीय रामभजन राय एन. ई. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

    जशपुरनगर 25 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 25 जनवरी को शासकीय रामभजन राय एन. ई. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में नए मतदाताओं, बूथ लेवल अधिकारियों एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री जनार्दन खरे ने मतदान करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जनार्दन खरे ने कार्यक्रम में नए मतदाताओं का उत्साहवर्धन करने के साथ ही मताधिकार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने  जाति, धर्म, संप्रदाय, लिंग, वर्ग, समुदाय, भाषा के प्रभाव में आए बिना मतदान करने की सीख देते हुए अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रतिनिधि चुन कर आने से लोगों की समस्याओं का निराकरण बेहतर ढंग से कर पाएगा। न्यायाधीश श्री खरे ने कहा कि  छात्र आगे चलकर डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, आर्मी, नेता बनकर देश की सेवा करेंगे। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपनी समझ से मतदान का प्रयोग कर देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 6.84 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिनमें 18 से 19 वर्ष के 12 हज़ार 353 मतदाता ऐसे है जो इस बार मतदान में भाग लेंगे। इन नवीन मतदाताओं में 5146 जशपुर विधानसभा, 3534 कुनकुरी विधानसभा, 3673 पत्थलगांव विधानसभा में आते हैं।
नए मतदाताओं, बी.एल.ओ., स्वीप नोडल अधिकारी हुए सम्मानित


कार्यक्रम में नए मतदाता अरुण राम, राजमुनी बाई, रंजना एक्का, उमा बाई, निकिता बेक, काजल कुमारी को बैच और वोटर आईडी कार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही स्वीप नोडल अधिकारी श्री . डी. आर. राठिया,  बी.एल.ओ. के तौर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रीमती रेणु भगत, श्रीमती कमला बाई, श्रीमती नन्द कुमारी तिग्गा को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सहायक अधीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद चौहान, सहायक प्रोग्रामर श्री प्रशांत गौर, सहायक श्रीमती रश्मि सिंह, श्री दीपक राम सहित 18 कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जनार्दन खरे, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, वनमण्डलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. आर. बैरागी, वन विभाग के एसडीओ श्री करण सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं, सहित निर्वाचन के कार्य में शामिल कर्मचारी मौजूद रहे।
  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल