शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ेंगी सुविधाएं, हमर क्लिनिक के रूप में होंगे संचालित
*स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने पांच हमर क्लिनिकों का किया निरीक्षण, जल्द सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
*रायपुर में 52 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का हमर क्लिनिक के रूप में होगा उन्नयन*
*बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स और बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद*
रायपुर. 2 मार्च 2023. स्वास्थ्य विभाग हमर अस्पताल और हमर लैब के बाद अब हमर क्लिनिक के माध्यम से रायपुरवासियों के स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से रायपुर के 52 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का हमर क्लिनिक के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज शहर के पांच हमर क्लिनिकों का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं। उन्होंने अधोसंरचनागत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए सभी व्यवस्थाएं जल्द सुन...