रायपुर में डेंगू के 49 केस मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप…
रायपुर: दिवाली का त्योहार के बीच में डेंगू का हमला हुआ है। मंगलवार शाम तक रायपुर में डेंगू के 49 केस मिले हैं। इनमें से 30 मरीज तो शहर के भीतरी मोहल्लों और कॉलोनियों के हैं। शेष 19 लोग आसपास के गांवों के बताये जा रहे हैं। एक साथ इतने मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अचरज में है। दिवाली के अगले दिन बुखार से पीडि़त सैकड़ों लोगों की जांच हुई।
रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। केवल रायपुर में 49 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है डेंगू के तीन मरीज तो गुढिय़ारी और शिवानंद नगर इलाके में ही मिले हैं। बाकी शहर भर से मरीजों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों का कहना है, बरसात खत्म होने के साथ ही डेंगू-मलेरिया के मामले कम होने लगते हैं। लेकिन इस बार देर तक बरसात होने से ताजा पानी जमा हुआ है। इसमें मच्छरों को प्रजनन का अनुकूल माहौल मिल गया। अब वही मच्छर अ...