Ro no D15139/23

जनगणना 2027ः ऑनलाइन तरीके से स्व-गणना 30 अप्रैल तक अपर कलेक्टर ने ज्ञानभारतम् मिशन  तहत पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के संबंध में दी जानकारी

 जशपुरनगर 28  अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देश में अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन सहित लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की उन्होंने अधिकारियों को बताया कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से जिले में जारी है। जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और त्वरित बनती है। यह पहल डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिकों की सहभागिता सीधे तौर पर सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के लिए निर्धारित पोर्टल एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर परिवार के मुखिया के मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन किया जा सकता है, जहां ओटीपी सत्यापन के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसके बाद अपने घर की सटीक लोकेशन को स्मार्ट जियो-टैग करना होता है और आवास, सुविधाओं तथा परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण भरना होता है।
अपर कलेक्टर ने बताया कि जानकारी दर्ज करने के बाद उसे सावधानीपूर्वक जांच कर अंतिम रूप से सबमिट करना होगा जिन नागरिकों को किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, वे हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में सुशासन तिहार आगामी 1 मई से 10 जून तक आयोजित किया जाएगा इसके लिए नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं।
अपर कलेक्टर ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर भी शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों को विगत वर्ष के सुशासन तिहार के आवेदनों का भी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर ने बताया कि जिले में ज्ञानभारतम्  मिशन के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण की दिशा में पहल की जा रही है।
जिसमें जिले के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों, एवं दुर्लभ हस्तलिखित ग्रंथों के संरक्षण अन्वेषण और डिजिटलीकरण किए जाने के संबंध में जानकारी दी।

  • Related Posts

    बस्तर और बडांजी में अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2 टिप्पर और 2 ट्रैक्टर जब्त

    रायपुर, 24 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री आकाश…

    Read more

    बालोद में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 03 हाइवा एवं 02 ट्रैक्टर किए जब्त

    रायपुर, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बालोद जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या…

    Read more

    NATIONAL

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा