Ro no D15139/23

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने बांस से बनी चीजें को सराहा, उमा सिन्हा से ली जानकारी

महिला समूहों को बांस कला से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम करने दिया जोर

धमतरी 16 जून 2025/ धरती आबा अभियान के संतृप्तिकरण शिविर में केरेगांव पहुंचे केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्री हृदयेश कुमार ने महिला स्वसहायता समूहों की सदस्यों द्वारा बनाई गई बांस की दैनिक उपयोगी और सजावटी वस्तुओं की सराहना की। बांस से बनी चीजों को आजीविका के रूप में अपनाकर तथा स्व सहायता समूहों को रोजगार से जोड़ने की इस पहल को श्री कुमार ने अन्य महिलाओं तक विस्तारित करने पर जोर दिया। उन्होंने जय मां तुलसी और कमार लक्ष्मी स्व सहायता समूह की सक्रिय सदस्य कुकरेल गांव की उमा सिन्हा से उनके व्यवसाय के बारे में जाना। श्रीमती सिन्हा ने बताया कि उनके समूह की महिलाएं मिलकर बांस से पारंपरिक और सजावटी वस्तुएं जैसे सूपा, झाड़ू, टुकनी, गुलदस्ता, शो पीस आदि बांस से तैयार करती हैं। इसके लिए उन्हें आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया है। श्रीमती सिन्हा ने बताया कि इन सामग्रियों की मांग अब केवल गांव तक सीमित नहीं रही, बल्कि ये वस्तुएं अब बड़े बाजारों तक पहुंचने लगी हैं, जहां से अच्छा लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस काम से उन्हें हर महीने 4 से 5 हजार रुपये की शुद्ध आय हो जाती है। श्रीमती सिन्हा ने यह भी बताया कि बांस से बनी चीजों की बिक्री बडे शहरों में लगने वाले बाजारों में करती है, जहां इन चीजों की अच्छी मांग रहती है, और दाम भी अच्छे मिलते है।
इस मौके पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी को बताया कि नगरी क्षेत्र में रहने वाले जनजातीय समुदायों विशेषकर कमार समुदाय में बांस कला का प्रचलन पहले से ही है। जिला प्रशासन द्वारा इसे बढ़ावा देने के लिए 10 कमार शिल्पकारों को महाराष्ट्र के चन्द्रपुर के बांस शिल्प प्रशिक्षण केन्द्र भेजने की भी योजना है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि बांस शिल्प को रोजगार के रूप में अपनाने के लिए जनजातीय समुदायों को विस्तृत कार्ययोजना बनाने से लेकर बैंक लोन दिलाने, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने और बाजार उपलब्ध कराने के लिए भी जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। श्री हृदयेश कुमार ने प्रशासन के इस प्रयास पर संतुष्टि जताई और इसे विस्तारित करने को भी कहा।

  • Related Posts

    12 जून को ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह

    जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह एवं जिले के चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह दिनांक 12…

    Read more

    कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं को मिला रोजगार, कलेक्टर ने प्रदान किए जॉब ऑफर लेटर एवं प्रमाण पत्र

    धमतरी, 10 जून 2026/ जिले के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को एक और सफलता मिली है।…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी