Ro no D15139/23

केंद्रीय नीति आयोग के अधिकारियों और कलेक्टर ने पीएम विद्यालय तथा आकांक्षी ब्लॉक के स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

जगदलपुर, 25 फरवरी 2026/ केंद्रीय नीति आयोग के द्वारा बस्तर जिले के लिए नामांकित सेंट्रल प्रभारी अधिकारी  शोभित जैन, कलेक्टर  आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ  प्रतीक जैन ने जिले के पीएम  विद्यालय केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर, पीएमश्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय देऊरगांव तोकापाल तथा आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के छापर भानपुरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने पीएम  विद्यालय की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, खेल गतिविधियों एव अन्य कलात्मक गतिविधियों का संज्ञान लिया, जगदलपुर के केंद्रीय विद्यालय में बच्चों द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों की प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी गई, उनके द्वारा विज्ञान के माडल, कलात्मक प्रदर्शनी की अधिकारियों ने बहुत सराहना की और विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इसी प्रकार की गतिविधि देऊरगांव के पीएमश्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय में भी किया गया था। इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों के साथ न्यौता भोजन भी अधिकारियों ने किया ।

छापर भानपुरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, लाभार्थियों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 12 सेवाओं के लिए करंजी हेल्थ सेंटर को मिले प्रमाण पत्र को प्रदाय किए। साथ ही टीबी के मरीजों को रेडक्रॉस के माध्यम से फूड बास्केट का वितरण किया, पात्र हितग्राहियों को चश्मा का वितरण भी किया। कार्यक्रम में उन्होंने आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन की प्रक्रिया को समझा और हितग्राहियों से चर्चा भी की । इसके उपरांत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) की स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, परामर्श एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों तक पहुंच एवं समन्वय व्यवस्था की समीक्षा की।

आकांक्षी जिला एवं तोकापाल विकासखंड में संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा

भ्रमण के बाद जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में नामांकित सेंट्रल प्रभारी अधिकारी  शोभित जैन ने आकांक्षी जिले तथा विकासखंड तोकापाल में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत समीक्षा बैठक में विभिन्न विकासात्मक संकेतकों, योजनाओं की प्रगति एवं लक्ष्यों की प्राप्ति पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं बुनियादी सुविधाओं से संबंधित गतिविधियों की प्रगति का आंकलन किया। सेंट्रल प्रभारी अधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। अधिकारियों ने आकांक्षी क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया। इस दौरान नीति आयोग की यंग प्रोफेशनल नूपुर गोहरी सहित जिला पंचायत के अन्य अधिकारी, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में यंग प्रोफेशनल नूपुर गोहरी ने विभागों से योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों के संबंध चर्चा भी की ।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में सुरभि पांडेय को मिला डॉक्टरेट उपाधि

    रायपुर, दिनांक 26 जुलाई 2026/ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में कु. सुरभि पांडेय को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. भास्कर चौरसिया…

    Read more

     ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में ‘महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्-2026’ का दूसरा दिन संपन्न

    एकादश रुद्राभिषेक, कूष्माण्डी एवं तिल होमम तथा उमामहेश्वर होमम से गूंजा देवालय   *कवर्धा।* छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से विख्यात कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन भोरमदेव महादेव मंदिर…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार