Ro no D15139/23

सीईओ अभिषेक कुमार ने संकल्प शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को किया मोटिवेटकृ जेईई और नीट की पुस्तकों का किया वितरण

डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने भी विद्यार्थियों को किया प्रेरित।

जशपुरनगर 17 अक्टूबर 2025/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने गुरुवार को संकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर पहुँचकर कक्षा 11वीं और 12वीं पढ़ने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें इंजीनियरिंग तथा चिकित्सा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मोटिवेट किया। इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों से फिजिक्स और केमिस्ट्री के कई बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर बात की।
सीईओ अभिषेक कुमार ने जेईई और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ प्रोफेशनल कोर्सेस के दृष्टिकोण से भी अध्ययन किया जाना आवश्यक होता है। 12वीं के बाद इनका महत्व बढ़ जाता है, इसलिए उसी के अनुरूप तैयारी की जानी चाहिए।
सीईओ अभिषेक कुमार और श्री कुशवाहा ने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और चिकित्सा प्रवेश परीक्षा  हेतु भौतिकी , रसायन, जीव विज्ञान और गणित विषय के विभिन्न खंडो और टापिक्स की उपयोगी पुस्तकें भी प्रदान की। एच. सी. वर्मा, एस.के. गोयल, अमित एम अग्रवाल, डी सी. पांडेय एवं एलन करियर इंस्टिट्यूट जैसे लेखकों और पब्लिकेशन्स की कई किताबें इसमें शामिल रही।
इन पुस्तकों के वितरण से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता प्राप्त होगी।
संस्थान के प्राचार्य विनोद गुप्ता और विद्यार्थियों ने इस प्रेरणादायक पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
मोटिवेशनल सेशन के दौरान संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता सहित समस्त स्टाफ  उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!