Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने की विभागीय योजना अंतर्गत पंचायतों में निर्माणीन कार्यों की समीक्षा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागीय योजना अंतर्गत पंचायतों में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत   सुरूचि सिंह ने ग्रामवार एवं ब्लॉकवार प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 15वें वित्त आयोग, जिला एवं जनपद पंचायत विकास योजना, लोक शिक्षण मद, समग्र शिक्षा योजना, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सांसद क्षेत्र एवं विधायक क्षेत्र विकास योजना एवं अन्य योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकरी ली। सीईओ जिला पंचायत ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रारंभ कार्यों को निरस्त कर वसूली की कार्रवाई करने कहा। साथ ही सीसी रोड, नाली निर्माण, मंच निर्माण, शेड निर्माण सहित अन्य छोटे-छोटे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर यूसी एवं सीसी कार्यालय जिला पंचायत में प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने कहा। मनरेगा अंतर्र्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन मरम्मत का प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने कहा गया। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी एवं जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी, सहायक अभियंता एवं उप-अभियंता तथा तकनीकी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!