
*- निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश*
राजनांदगांव 07 अप्रैल 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने आगामी शुक्रवार एवं शनिवार को संपर्क अभियान चलाकर अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने कहा तथा पूर्ण हो चुके आवासों का तत्काल सीसी लगाने निर्देशित किया। उन्होंने मिशन जल रक्षा के तहत वर्षा जल का संचयन एवं भू-जल पुनर्भरण सुनिश्चित करने के लिए वर्षा ऋतु के पूर्व जिले में निर्मित समस्त जल संरक्षण एवं जल संवर्धन संरचनाओं की डिसिल्टिंग, साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में निर्मित इंजेक्शन वेल रिचार्ज संरचना, साप्ट-ग्रे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सोखता गड्ढा, सामुदायिक सोखता, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, तालाब, नाला, परकुलेशन टैंक, रिचार्ज पीट सहित अन्य निर्मित एवं प्रस्तावित जल संरचनाओं की नियमित देखरेख करने एवं साफ-सफाई के कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बोरी बंधान कार्य में गति लाने, जल प्रवास रोकर जल संचयन बढ़ाने, घर घर सोख्ता गड्ढ़ा निर्माण करने के लिए कहा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को ग्रामों में स्वच्छता त्यौहार मनाने एवं कचरा संग्रहण की निरंतरता बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छताग्राहियों को प्रोत्साहन राशि नियमित रूप से प्रदाय करने कहा। बैठक में समर्थ पोर्टर अन्तर्गत क्यूआर कोर्ड अथवा ऑनलाईन प्रक्रिया अन्तर्गत कर वसूली की कार्रवाई करने, लंबित कोर्ट प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराने निर्देशित किया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मनरेगा के कार्यों में प्रगति लाने एवं कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, जनपद पंचायत में पदस्थ मनरेगा, एसबीएम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रोग्राम ऑफिसर एवं ब्लॉक समन्वयक उपस्थित थे।
क्रमांक 27 —————–









