Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ग्राम साल्हे में स्वच्छता त्यौहार कार्यक्रम में हुई शामिल

निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 04 जनवरी 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज छुरिया विकासखंड के ग्राम साल्हे, बननवागांव एवं बरबसपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन मकान, आंगनबाड़ी एवं ग्रे-वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान योजना अंतर्गत निर्धाणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के आवश्यक निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ग्राम साल्हे में आयोजित स्वच्छता त्यौहार कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थल, स्कूल, गली-महोल्लों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही स्कूली बच्चों, स्वच्छाग्राही दीदीयों एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ रैली निकालकर स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने ग्राम में नियमित कचरा संग्रहण करने, प्रत्येक घरों से स्वछता शुल्क देने, अपने घरों के आसपास की नियमित साफ-सफाई एवं कचरा का सही तरीके के निपटान करने के लिए ग्राम पंचायत, स्वच्छता समूह एवं ग्रामीणों से कहा। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं पदाधिकारी, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, बिहान की महिला स्वसहायता समूह, स्वच्छता समूह की दीदी, स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त…

    Read more

    नगर निगम द्वारा सुगम आवागमन, जल निकासी एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर की जा रही सतत कार्रवाई

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में सुगम आवागमन, बेहतर जल निकासी, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति एवं नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!