Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ग्राम तिलईवार एवं टप्पा में आयोजित स्वच्छता त्यौहार कार्यक्रम में हुए शामिल

रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह  डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तिलईवार एवं टप्पा में आयोजित स्वच्छता त्यौहार कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वच्छता से संबंधित नारे लगाकर ग्रामीणों को प्लास्टिक प्रबंधन हेतु जागरूक किया गया। सीईओ जिला पंचायत ने सुश्री सुरूचि सिंह ने स्वच्छता रैली को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ गांव की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व, घरेलू कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण, यूजर चार्ज तथा ग्रेवेटर (ठोस एवं तरल कचरा) प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैली को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ गांव की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। ग्रामीण अपने घर, गली, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें और स्वच्छ भारत अभियान को जन आंदोलन बनाएं।
सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छता दीदीयों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सरंपच, सचिव, पंचों को स्वच्छता शुल्क संग्रहण कराने तथा समय पर स्वच्छता दीदीयों के पारिश्रमिक का भुगतान सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने ग्रामीणों से प्रतिमाह समय पर स्वच्छता शुल्क देने की अपील की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद डोंगरगांव, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सरपंच, पंच, सचिव, स्कूली बच्चे, शिक्षक, स्वच्छताग्राही दीदी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…