Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत विश्व जल दिवस के अवसर पर मिशन जल रक्षा, स्वच्छता एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम में हुई शामिल

– ग्रामीणों को जल संरक्षण व संवर्धन के लिए किया गया प्रोत्साहित
राजनांदगांव 22 मार्च 2025। विश्व जल दिवस के अवसर पर डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम कसारी एवं राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में मिशन जल रक्षा, स्वच्छता एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह आज मिशन जल रक्षा, स्वच्छता एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुई। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं फसल चक्र के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा जल संरक्षण के लिए सभी को संकल्प दिलाई। उन्होंने बताया कि मिशन जल रक्षा के तहत जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मिशन जल रक्षा में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में अपनी विशेष सहयोग प्रदान करने कहा। उन्होंने किसानों को कम पानी उपयोग वाली फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन देने की सलाह दी। जिससे पानी के कारण फसल नुकसान नहीं हो। ग्राम पंचायत कसारी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास के जिन किसानों द्वारा ग्रीष्मकाल में फसल ली गई थी, उनके फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण नुकसान हुआ है। जिसे देखते हुए किसानों द्वारा पानी का आवश्यकता अनुसार उपयोग करने तथा आने वाली पीढ़ी के लिए बहुमूल्य संपदा पानी को अधिक से अधिक बचाने के प्रयास करने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों की प्रशंसा की और जल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत, सरपंच, पंच, महिला समूह एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत