Ro no D15139/23

एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज में एसडीएम दुर्ग व आईएमए प्रेसिडेंट द्वारा किया गया सर्टिफिकेट वितरण

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं पैरामेडिकल टेक्निशियन कोर्स के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया मार्गदर्शन
भिलाई। एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज चिखली दुर्ग के प्रांगण में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल टेक्निशियन कोर्स के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सर्टिफिकेट वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तम ध्रुव एसडीएम दुर्ग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बसंत वर्मा, अध्यक्ष आईएमए दुर्ग ने की कार्यक्रम में विशेष अतिथि डॉ. अनुपम लाल, डॉ. विश्वामित्र दयाल, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. जी गौतम, डॉ. विनीता धुर्वे, विजय यचुरी, विष्णू पाठक, कमल किशोर शर्मा थे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। एसडीएम दुर्ग उत्तम ध्रुव ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। भविष्य में हर चुनौती का सामना करके सफल होने के लिए छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया साथ ही एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज चिखली दुर्ग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की व कौशल विकास योजना के बारे में प्रकाश डाला।
संस्था के चेयरमैन संजय तिवारी ने छात्र-छात्राओं को जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया व मेडिकल क्षेत्र में उज्जवल भविष्य कैसे बनाए इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, नर्स या पैरामेडीकल टैक्नीशियन बनकर भी देशहित में मानव सेवा में अपना योगदान प्रदान कर सकते हैं। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरण किया गया और मुख्य अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मार्गदर्शन किया गया कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
अस्पताल के नर्सिंग सुप्रीटेन्डेन्ट विजय गवान्डे ने स्वागत भाषण में अस्पताल व कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र डी फार्मेसी कॉलेज प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अरविन्द खैरवार ने किया। कार्यक्रम में अखिलेस सिंह, संजय नायक, डॉ. टोपेन्द्र शुक्ला, डॉ. रघुनन्दन शर्मा डॉ. अजय, डॉ. जेएन पाण्डेय, जाकीर जगजीत, नारायण पाण्डेय, प्रियेश मिश्रा, डॉ. आर्चिस, राजेश त्रिपाठी, आशीष गोस्वामी, हरी साहू, सीमा शर्मा, यमुना पटेल, निशा साहू, सीमा बरहरे, रेश्मा साहू, विनिता, नेहा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार