Ro no D15139/23

दिव्यांगजनो के उत्पादों का अवलोकन कर प्रभावित हुए निःशक्तजन आयोग के अध्यक्ष

धमतरी । निःशक्तजन आयोग के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया आज धमतरी प्रवास पर रहे। इस दौरान वे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से सौजन्य भेंट की। उन्होंने आगामी समय में निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम की विभिन्न कार्ययोजनाओं तथा उनके सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर उप संचालक डॉ.मनीषा पांडे उपस्थित थी।

श्री कावड़िया ने धमतरी जिले के दिव्यांगजनो द्वारा तैयार किए गए देशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन भी कराया । इनमें गुलदस्ता, कपड़े की माला, साबुन, चॉकलेट और बॉटल आर्ट प्रमुख रूप से शामिल थे। उनकी गुणवत्ता, सृजनशीलता और निपुणता ने सभी को प्रभावित किया।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दिव्यांगजनो की कला और आत्मनिर्भरता की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजनो का यह प्रयास उनके आत्मविश्वास और हुनर का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिला प्रशासन भविष्य में उनके उत्पादों के प्रोत्साहन और विपणन की दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा, ताकि वे आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें।”

बैठक में जिले के दिव्यांगजनो के कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। यह पहल निश्चित रूप से दिव्यांगजनो को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत