Ro no D15139/23

आश्रम यौन शोषण मामले में आरोपी चैतन्यानंद को दिल्ली पुलिस ने आगरा से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली आश्रम अश्लील कांड में बड़ी खबर सामने आई है. आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद चैतन्यानंद को आगरा से दिल्ली लाया जा रहा है. 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न समेत कई आरोपों में घिरे चैतन्यानंद से पूछताछ के बाद सभी राज से पर्दा उठने की उम्मीद लगाई जा रही है.

मामला कैसे शुरू हुआ?

खुद को धार्मिक गुरु बताने वाले स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित एक निजी प्रबंधन संस्थान में छात्राओं से यौन उत्पीड़न, फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट और पदों पर अनुचित नियुक्ति के आरोप सामने आए. पीटीआई के अनुसार, मार्च 2025 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई. जैसे-जैसे जांच बढ़ी, चौंकाने वाले खुलासे होते गए और आरोपी फरार हो गया.

छात्राओं के गंभीर आरोप

शिकायत में कहा गया कि 60,000 रुपये दान देने के बाद भी छात्रा से अतिरिक्त राशि की मांग की गई. पूर्व अध्यक्ष चैतन्यानंद ने वफादारों का नेटवर्क बनाकर संस्थान में कई अयोग्य लोगों को पद दिए. आरोप है कि छात्राओं को देर रात क्वार्टर में बुलाया जाता, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अनुचित संदेश भेजे जाते और धमकाया जाता. एक एसोसिएट डीन समेत उनके परिवार के सदस्य भी इस नेटवर्क का हिस्सा बताए गए. कई छात्राओं ने मजबूरी में कॉलेज छोड़ने की बात कही.

पुलिस जांच और कार्रवाई

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार चैतन्यानंद संस्थान में अंतिम निर्णय लेने वाला व्यक्ति था और उसने अपने परिचितों को पद दिलाए. शिकायत भारतीय वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन द्वारा ईमेल भेजने के बाद औपचारिक रूप से दर्ज हुई. संस्थान ने एक अगस्त को प्रेस बयान जारी कर शिकायतों की पुष्टि की. अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से छात्राओं के उत्पीड़न, नेटवर्क और फर्जी नंबर प्लेट के मामलों में पूछताछ करेगी.

  • Related Posts

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    Naag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का विशेष संयोग सोमवार को बन रहा है. लंबे समय बाद बने इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान