Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला अपना आशियाना, चम्पा बाई का पक्के घर का सपना हुआ साकार

आर्थिक कठिनाइयों के बीच शासन की सहायता से पूरा हुआ वर्षों पुराना सपना*

रायपुर 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) एक समय था जब कबीरधाम जिले के ग्राम मजगांव निवासी श्रीमती चम्पा बाई का परिवार कच्चे मकान में जीवनयापन कर रहा था। हर मौसम उनके लिए नई चुनौती लेकर आता था। बरसात में छत टपकना, दीवारों में नमी आना और तेज बारिश व आंधी के दौरान घर की सुरक्षा को लेकर चिंता उनके परिवार की दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी थी। सीमित आय के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए एक अधूरा सपना था।

ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के तहत चयन होने के बाद शासन से प्राप्त सहायता राशि से उन्होंने अपने पक्के घर का निर्माण कराया। धीरे-धीरे उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। आज श्रीमती चम्पा बाई अपने परिवार के साथ सुरक्षित, मजबूत और सुविधायुक्त पक्के मकान में रह रही हैं। अब उन्हें मौसम की मार या घर की सुरक्षा को लेकर पहले जैसी चिंता नहीं रहती। परिवार को बेहतर वातावरण मिला है और जीवन में सम्मान एवं आत्मविश्वास की भावना भी बढ़ी है।

श्रीमती चम्पा बाई बताती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका भी अपना पक्का घर होगा। आज अपने नए घर को देखकर उन्हें गर्व और संतोष का अनुभव होता है। वे मानती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने गरीब परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त किया है। यह कहानी केवल एक मकान बनने की नहीं, बल्कि एक परिवार के जीवन में आए विश्वास, सुरक्षा और नए आत्मसम्मान की कहानी है। प्रधानमंत्री आवास योजना ऐसे अनेक परिवारों के लिए बेहतर भविष्य का आधार बन रही है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य

      मंत्री रामविचार नेताम और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने संयुक्त प्रेसवार्ता में रखीं आदिम जाति विकास विभाग की उपलब्धियां रायपुर, 13 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले ढाई वर्षों…

    Read more

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’