Ro no D15139/23

Chandra Grahan 2026: इस बार होली से पहले चंद्र ग्रहण का साया, जानिए कब होगा होलिका दहन

Chandra Grahan 2026 on Holi: इस बार होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं होगी, बल्कि इसके आसपास करीब 100 साल बाद एक खास खगोलीय घटना भी हो रही है. होली के समय खग्रास चंद्रग्रहण (जब चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में छिप जाता है और चांद नजर नहीं आता, तो उसे खग्रास चंद्रग्रहण कहते हैं) का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे लोगों में काफी उत्सुकता है.

होली की तारीख को लेकर क्यों है भ्रम?

इस बार अलग-अलग पंचांगों में होली की तारीख को लेकर अलग राय है. कुछ पंचांग 3 मार्च को होली बता रहे हैं, तो कुछ में 4 मार्च को होली मनाने की बात कही गई है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, हर साल होली से पहले होलिका दहन होता है और उसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है. लेकिन इस बार चंद्रग्रहण के कारण होली होलिका दहन के अगले दिन नहीं, बल्कि एक दिन बाद मनाई जाएगी.

क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा?

हिंदू धर्म में ग्रहण के समय सूतक काल का विशेष महत्व होता है. चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू होता है. सूतक काल सिर्फ वहीं मान्य होता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है. 3 मार्च को लगने वाला यह साल का पहला  भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा, इसलिए भारत में सूतक काल मान्य रहेगा. यह ग्रहण साल में भारत में दिखने वाला एकमात्र ग्रहण होगा.

होलिका दहन का सही समय

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 2 मार्च 2026 की शाम से होगी और यह 3 मार्च को शाम 4:40 बजे तक रहेगी. इस दौरान भद्रा भी लगेगी, इसलिए होलिका दहन दिन में नहीं किया जाएगा.

होलिका दहन का शुभ समय

  • शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक
  • 3 मार्च, 2026 के लिए शुभ मुहूर्त
  • सूर्योदय: सुबह 6:44 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:22 बजे
  • चंद्रोदय: शाम 6:21 बजे
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:05 बजे से 5:55 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 बजे से 12:56 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:29 बजे से 3:16 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:20 बजे से 6:54 बजे तक
  • सायंकाल संध्या: शाम 6:22 बजे से 7:36 बजे तक
  • Related Posts

    मोहिनी एकादशी 2026 कब मनाई जाएगी? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Mohini Ekadashi 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान…

    Read more

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      खड़गे ने एक सभा में अत्यंत आक्रोेशित होकर अपने भाषण में कुछ इस तरह कहा कि यदि मौका आए तो नमाज को छोड़कर भाजपा और आरएसएस को मारो। भाजपा…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब