Ro no D15139/23

पदयात्रा में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक पहचान व जनभागीदारी का अनूठा संगम होगा-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

*बुढ़ामहादेव से भोरमदेव तक भव्य पदयात्रा आयोजन हेतु नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई बैठक*

*भोरमदेव पदयात्रा के संबंध में उपस्थित लोगों ने दिये महत्तवपूर्ण सुझाव*

कवर्धा-14 जुलाई 2025 को पवित्र श्रावण मास को बुढ़ामहादेव मंदिर से लेकर भोरमदेव मंदिर तक जिला प्रशासन द्वारा पदयात्रा निकाली जायेगी। पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या शामिल होकर पदयात्रा को सफल बनाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्व नागरिकगण, मंदिर समिति के सदस्यगण सहित शिक्षा विभाग के सरकारी व प्राईवेट स्कूल के प्राचार्य गण के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशानुरूप भोरमदेव पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर आवश्यक रूप से सहयोग के लिए कहा।

*14 जुलाई को निकलेगी भव्य पदयात्रा-नपाध्यक्ष*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष सावन महीने के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को पूरी भव्यता के साथ भोरमदेव पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। भोरमदेव पदयात्रा सबेरे 7 बजे से बूढ़ा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर भोरमदेव मंदिर तक होगा। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी आज जन आस्था से जुडे़ भोरमदेव पदयात्रा की तैयारियों की बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए। उन्होनें बताया कि बुढ़ामहादेव मंदिर से लेकर ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर तक आयोजित होने वाली भव्य पदयात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री चंद्रवंशी ने कहा कि यह पदयात्रा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक परंपराओं और सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करने का माध्यम है। उन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण और प्रेरणादायी बनाने हेतु सभी को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा तथा सभी प्राईवेट स्कूल व सरकारी स्कूल के प्राचार्य से कहा कि सभी अपने-अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं को पदयात्रा में शामिल होने हेतु प्रेरित करें। उन्होनें पदयात्रा से वापसी के समय स्कूल बस की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की।

*नगर पालिका अध्यक्ष ने की अपील*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने समस्त नगरवासियों, युवाओं, महिला मंडलों, धार्मिक संगठनों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और अन्य सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पदयात्रा में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने इस पदयात्रा के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ जनमानस में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दे सकते हैं।

*सभी सुविधाओं की उपलब्धता*
भोरमदेव पदयात्रा में श्रद्धालु उत्साह से भाग लेते है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कवर्धा सहित आसपास के सभी नागरिक इस पदयात्रा में शामिल होकर भव्य बनाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन के संबंध में पूर्व वर्षाे की भांति इस वर्ष भी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। बैठक में भोरमदेव पदयात्रा के गरिमामय आयोजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।
आज के इस बैठक अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापतिगण, पार्षदगण, समाजसेवी जन, प्रबुद्व एवं वरिष्ठ नागरिकगण, जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राईवेट स्कूल संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास, सीबीएसई स्कूल संघ के अध्यक्ष आदित्य चंद्रवंशी, प्राईवेट स्कूल संघ के उपाध्यक्ष पवन देवांगन, रामशरण चंद्रवंशी के साथ अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एक साथ 82402 ग्रामीणों ने जाना 125 दिन रोजगार के फायदे और जल संरक्षण का महत्व

    रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को मिली उनके हक की जानकारियां* *पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मजदूरों को कबीरधाम जिले में मिल रहा रोजगार* कवर्धा-दिनांक 08/06/2026, जिले के…

    Read more

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

    कबीरधाम की शिक्षाविद मालती गर्ग ने प्रमुखता से उठाए पर्यावरण एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के मुद्दे   भोपाल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, ‘जन स्वास्थ्य अभियान’ (JSAI) द्वारा भोपाल…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित