Ro no D15139/23

नगरीय निकायों के स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल में किया गया परिवर्तन

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025
कोरबा, दीपका, बांकीमोंगरा हेतु आईटी कॉलेज झगरहा, कटघोरा, छुरीकला हेतु मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय को बनाया गया स्ट्रांग रूम
नगर पंचायत पाली हेतु मंगल भवन पाली को बनाया गया स्ट्रांग रूम
निर्मित स्ट्रांग रूम से ही सम्पादित होगा सम्बंधित नगरीय क्षेत्र हेतु मशीन वितरण,वापसी व मतगणना कार्य
कोरबा 28 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने नगरीय निकाय आम चुनाव 2025 अंतर्गत जिले के सभी नगरीय क्षेत्र हेतु  स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल में परिवर्तन किया है। जिसके तहत नगर निगम कोरबा व नगर पालिका परिषद  दीपका व बांकीमोंगरा हेतु आईटी कॉलेज झगरहा को स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल बनाया गया है।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं छुरीकला हेतु स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा को बनाया गया है एवं नगर पंचायत पाली हेतु मंगल भवन पाली को स्ट्रांगरूम /मतगणना स्थल बनाया गया है।
उक्त नगरीय क्षेत्र हेतु निर्वाचन कार्य निष्पादन के लिए सम्बंधित क्षेत्र के लिए निर्मित स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल से ईवीएम मशीन वितरण व जमा कार्य किया जाएगा। साथ ही मतगणना दिवस पर उक्त नगरीय क्षेत्र के मतदान की मतगणना  भी सम्बंधित स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल से की जाएगी।
  • Related Posts

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला की शिकायतों की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

      कोरबा 28 जुलाई 2026/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से…

    Read more

    528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

      कोरबा 28 जुलाई 2026/कोरबा जिले में एक जून से 28 जुलाई तक कुल 528.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends