Ro no D15139/23

बदलता कुनकुरी,संवरता कुनकुरी कुनकुरी की प्यास बुझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 48.81 करोड़ रूपये की अमृत मिशन 2.0 की मिली स्वीकृति

निविदा प्रक्रिया के बाद शुरू हुआ फिलटर प्लांट का निर्माण
नगर के 15 वार्डों के निवासियों को 24 घंटे मिलेगी भरपूर पानी
डबल इंजन की सरकार का कुनकुरी में दिखने लगा असर

जशपुरनगर 28 मार्च 25/ कुनकुरी नगर की जल समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत 48 करोड़ 81 लाख रूपये की स्वीकृति देते हुए राशि जारी कर दी है। राशि जारी होने पर निविदा प्रक्रिया पूरी कर नगर पंचायत कुनकुरी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कुनकुरी के सदभावना भवन के पास फ़िल्टर प्लांट का निर्माण शुरू हो चुका है।
सीएम की पहल पर केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश अधिकारियों को दी है। कुनकुरी के नगरीय क्षेत्र में लम्बे समय से जल समस्या बनी हुई थी। बरसो पूर्व ईब नदी में निर्मित पंप हाउस और फ़िल्टर प्लांट,नगर की बढ़ती हुई जनसंख्या की पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कुनकुरी वासियों की इस समस्या का अच्छी तरह से एहसास था। दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री का पद भार ग्रहण करते ही उन्होंने कुनकुरी की इस जल समस्या को निराकृत करने के लिए अधिकारियो को प्रस्ताव और प्रककलन रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। तैयार किए गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेज कर,सीएम साय ने इसके लिए 48 करोड़ 81 लाख रूपये की स्वीकृति दिलाई है।
इंटकवेल और फ़िल्टर प्लांट का निर्माण शुरू
अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत कुनकुरी में इंटकवेल और फ़िल्टर प्लांट का निर्माण शुरू हो चुका है। सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सद्भावना भवन के पास 6 डायमीटर  के इंटकवेल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही ईब नदी में 396 किलो लीटर क्षमता की पंप स्टेशन और 3.50 एमएलडी की क्षमता वाली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण भी किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना में कुनकुरी नगर में 36 हजार 930 मीटर पाईप लाईन का विस्तार भी किया जाएगा। ताकि कुनकुरी नगर के हर घर में पानी की पहुंच सुनिश्चित किया जा सके। 940 लीटर की क्षमता की एक पानी टंकी निर्माण के साथ ही नगर में मौजूद सभी पानी टंकीयों को इससे जोड़ा जाएगा।
आदर्श नगर पंचायत के रूप में हो रहा है विकसित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत कुनकुरी को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए मिशन मोड में काम शुरू किया है। इसके लिए शहर की मुख्य सड़क से लेकर गली-मुहल्लों की सड़कों को संवारा जा रहा है। स्ट्रीट लाइट के विस्तार के साथ ही नालियो की सफाई और स्वछता का कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान