Ro no D15139/23

छ.ग बजट 2026-27 आत्मनिर्भर, आर्थिक प्रगति और समृद्धि की ओर एक नई उड़ान : कौशिक

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बजट 2026-27 हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का माना आभार।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मुख्यमंत्री साय सरकार के नेतृत्त्व में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार माना है।  कौशिक ने कहा कि SANKALP थीम पर आधारित यह बजट यह दर्शाता है कि सरकार केवल नीतियाँ बनाने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संकल्पित है, जिससे नीति का उद्देश्य परिणामों में बदल सके और विकास का प्रभाव हर नागरिक और हर क्षेत्र तक पहुचे। यह एक संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाता है जहाँ आर्थिक विस्तार, सामाजिक न्याय, आधारभूत सरंचना निर्माण और सांस्कृतिक पहंचान सभी एक साथ आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ राज्य का यह बजट सबका साथ, सबका विकास वाला बजट है जिसमें हर वर्ग को शामिल किया गया है यह बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के स्वर्णिम विकास में सहभागी बनेगा, हर क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क, टैक्नोलॉजी आदि हर क्षेत्र को विकास की नई दिशा प्रदान करने वाला बजट है, यह बजट स्वागत योग्य है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया, जो पिछले साल से लगभग 10 फीसदी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की है जनता को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है। लखपति दीदी भ्रमण योजना के अंतर्गत 5 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त लखपति दीदी बहनों को प्रदेश के शक्ति पीठो के दर्शन की भी व्यवस्था का प्रावधान रख गया है । प्रदेश में 23 नए उद्योग खोलने और 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम भी खोलने, महिलाओं के लिए 250 महतारी सदन बनाने, जिसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान, जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान है, डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत 90 करोड़ जिसमें जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रो का उन्नयन शामिल है, नवीन CGIT रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कवर्धा, रायगढ़, बिलासपुर में स्टेट कैसंर इंस्टीट्यूट, का प्रावधान रखा गया है।

श्री कौशिक ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी है जो समाज के सभी वर्ग, महिला, किसान, युवा, उद्यमी की महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। बजट के माध्यम से विष्णु सरकार ने यह साबित कर दिया है कि बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि सरकार की भागीदारी, संपत्ति और विकास की दृष्टि का पृष्ठ को दर्शाती है साय सरकार छत्तीसगढ मे आर्थिक विकास की गति को और अधिक तेजी पर जोर दे रही है।

  • Related Posts

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….