Ro no D15139/23

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

*केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने पीएम जनमन योजना में छत्तीसगढ़ को 100 पुल निर्माण सहित 375.71 करोड़ रु. की दी स्वीकृति*

रायपुर, 6 अगस्त 2025- केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने
छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मजबूती देते हुए आज केंद्र सरकार की ओर से राज्य में 100 पुलों और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 375.71 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने नई दिल्ली से उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए इसकी घोषणा की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह, आयुक्त मनरेगा और संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना श्री तारण प्रकाश सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बताया कि पीएम जनमन बैच-II (2025-26) के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को 375.71 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ 6,569.56 मीटर के 100 पुल स्वीकृत किए हैं। इस स्वीकृति के साथ राज्य को अब तक 715 सड़कें (2,449.108 किलोमीटर) एवं 100 पुलों के निर्माण को स्वीकृति दी जा चुकी है।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य दूरदराज और अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों (पीवीटीजी) को सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। स्वीकृति राशि की मदद से निर्मित सड़कें एवं पुल पीवीटीजी आबादी की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों को बदलने में एक बड़ा बदलाव साबित होगी और उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी। साथ ही इस कदम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के निर्माण की संकल्पना भी पूरी होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से कहा कि राज्य सरकार द्वारा सड़क और पुलों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ फास्ट ट्रैक मोड में निर्माण पूरा करेगी।बैठक में ग्रामीण और पंचायत स्तर पर व्यवस्था को मजबूत करने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत नए घरों की स्वीकृति हेतु सर्वे एवं अन्य विभिन्न विषयों पर भी चर्चा एवं भावी रणनीतियों पर बातचीत हुई।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं