Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव जिले में छत्तीसगढ़ी फिल्म फेस्टिवल का हुआ आयोजन

– स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास कार्यों एवं संस्कृति को वीडियो के माध्यम से देखा
राजनांदगांव 18 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष की पूर्णता के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में छत्तीसगढ़ी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिले के शासकीय स्कूलों में बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों के विकास के सफर को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। जिले के शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डारी के स्कूली छात्र-छात्राओं ने बहुत ही रूचि के साथ छत्तीसगढ़ विकास के सफर को देखा। जिसके अंतर्गत स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश की विकास यात्रा, छत्तीसगढ़ी संस्कृति, विभिन्न क्षेत्र में शासन द्वारा लोकहित में किए जा रहे कार्य तथा देश में छत्तीसगढ़ राज्य की अलग पहचान बनने की गौरव गाथा को फिल्म के माध्यम से जानकारी दी गई। जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के 349 शासकीय स्कूलों के 21 हजार 828 बच्चों ने देखा। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के 395 शासकीय स्कूलों के 34 हजार 33 बच्चों ने, छुरिया विकासखंड के 26 स्कूलों के 29 हजार 493 बच्चों ने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास कार्यों को देखा।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!