Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आ रहा है बदलाव

*नवागांव की संतोषी ने कहा- सरकार बनी परिवार की नई उम्मीद*

रायपुर, 14 अक्टूबर 2025/ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास, उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन, हर महीने निःशुल्क अनाज और महतारी वंदन की राशि मिलने से पेंड्रा विकासखंड के नवागांव की श्रीमती संतोषी श्रीवास सुखमय जीवन व्यतीत कर रही है। श्रीमती संतोषी ने बताया कि पक्का मकान मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

*सुरक्षित एवं सुविधाजनक पक्का घर मिला*

श्रीमती संतोषी श्रीवास ने बताया कि पहले उनका घर कच्चा था, जिससे बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती थी। घर की दीवारों में सीलन आ जाती थी, जिससे रहना मुश्किल हो जाता था। बच्चों की भी पढ़ाई में दिक्कत होती थी, क्योंकि पढ़ाई-लिखाई के लिए उचित जगह नहीं थी। परिवार की आमदनी कम होने के कारण वे पक्का घर बनवाने में असमर्थ थीं, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने से उनका घर अब सुरक्षित, सुविधाजनक पक्के घर में बदल गया। अब उनका परिवार आराम से सुरक्षित घर में रह रहा है।

*शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल हुई संतोषी*

उज्ज्वला योजना ने उनकी रसोई से धुआं और लकड़ी की मशक्कत खत्म की और मुफ्त गैस कनेक्शन ने स्वास्थ्य के साथ समय और ईंधन दोनों की बचत हुई। राशन कार्ड के अंतर्गत हर माह 35 किलो चावल और महतारी वंदन योजना की 1000 रुपये की राशि से छोटे-छोटे खर्च भी आसानी से पूरे हो जाते हैं। संतोषी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा है इन योजनाओं से उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां जीवन-बसर मुश्किलों से भरा था, वहीं अब पक्का घर, गैस कनेक्शन, राशन और आर्थिक सहायता से उनका जीवन आसान और सुखद हो गया है।

*प्रशासन की जवाबदेही और पादर्शिता से जनता में विश्वास*

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशासन की जवाबदेही और पादर्शिता को सबसे ऊपर रखा है। वे लगातार अधिकारियों और कलेक्टरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। लाखों महिलाओं को आवास, गैस कनेक्शन, राशन, आर्थिक सहायता देने के साथ ही उन्हे स्वावलंबी बनाने प्रयास किए जा रहेे हैं। ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर उच्च हुआ है। सरकार की कार्यशैली में संवेदनशीलता, गति और पारदर्शिता ने जनता में विश्वास को और मजबूत किया है।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत