Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने में छत्तीसगढ़ सबसे आगे* *छत्तीसगढ़ से 20 लाख 28 हजार से अधिक प्रश्न

 

 

रायपुर, 17 जनवरी, 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों से “परीक्षा पे” चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम 29 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सवेरे 11 बजे से शुरू होगा।

इस बार छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और शिक्षकों में प्रश्न पूछने के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जहां से सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए हैं। छत्तीसगढ़ को दिए गए 10 लाख 25 हजार 389 लक्ष्य के विरुद्ध 20 लाख 28 हजार 864 प्रश्न पूछे गए हैं। इसके लिए 14 जनवरी तक विद्यार्थियों और शिक्षकों से उनके प्रश्न मंगाए गए थे। कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर राज्यों को प्रश्न पूछने के लिए लक्ष्य दिए गए थे। छत्तीसगढ़ को दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 200% प्रश्न पूछे गए। इसके लिए छत्तीसगढ़ के समग्र शिक्षा की ओर से अधिक से अधिक प्रश्न पूछने के लिए इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया गया था। प्रश्न पूछने वालों में छत्तीसगढ़ पहले, उड़ीसा दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूली बच्चों और शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने और विद्यार्थियों को परीक्षा का तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद स्थापित करेंगे। यह कार्यक्रम 29 जनवरी को सवेरे 11:00 बजे भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इससे देशभर के विद्यार्थी वर्चुअल जुड़ेंगे।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि यह समय है कि जब परीक्षाओं को हम सब एक उत्सव के रूप में मनाए। विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करें।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन न्यूज़, दूरदर्शन भारत, यूट्यूब और अन्य निजी चैनल के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम और जिला शिक्षा अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने के लिए कहा गया है।

  • Related Posts

    कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 15 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को दी बधाई और शुभकामनाएं

    रायपुर 15 मार्च 2026) IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल रायपुर के छात्रों…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया