Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24

चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु तिथियां घोषित
 

छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 09 दिसंबर 2025 को प्रकाशित चयन सूची में जिला महासमुंद के लिए चयनित आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड-मोची/डीआर) के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति संबंधी आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक   आशुतोष सिंह द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेज, उनकी तीन-तीन छायाप्रतियां, छह पासपोर्ट साइज फोटो एवं तीन प्रतियों में भरा हुआ अनुप्रमाणन फार्म साथ लाना होगा। अनुप्रमाणन फार्म के पृष्ठ क्रमांक 5 में दिए गए पहचान पत्र को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित कराकर सत्यापित प्रति भी तीन प्रतियों में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। अभ्यर्थियों को इन दस्तावेजों के साथ पुलिस कार्यालय महासमुंद की स्थापना शाखा में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापन हेतु अनुप्रमाणन फार्म भरना सुनिश्चित करना है।
दस्तावेज़ सत्यापन के लिए तिथि और अभ्यर्थियों का वर्गवार विवरण भी जारी किया गया है। 13 दिसंबर 2025 शनिवार को आरक्षक (जीडी) अनारक्षित वर्ग के क्रमांक 01 से 41 तक के कुल 41 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसी तरह 14 दिसंबर 2025 रविवार को आरक्षक (जीडी) के अन्य पिछड़ा वर्ग के क्रमांक 01 से 12 तक कुल 12 अभ्यर्थियों, अनुसूचित जनजाति वर्ग के क्रमांक 01 से 23 तक के कुल 23 अभ्यर्थियों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के क्रमांक 01 से 10 तक के कुल 10 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना है। इसके अलावा आरक्षक (चालक) के कुल 03 जिसमें अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के एक-एक अभ्यर्थी एवं आरक्षक (ट्रेड-मोची) अनारक्षित वर्ग के एक अभ्यर्थी तथा आरक्षक (ट्रेड-डीआर) अनारक्षित वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक-एक अभ्यर्थी कुल 02 अभ्यर्थी को भी इसी दिन दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाया गया है। साथ ही 15 दिसंबर 2025 सोमवार को ऐसे अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखा गया है, जो किसी कारणवश अपनी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाए हों। पुलिस विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर संपूर्ण दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रक्रिया को पूर्ण करें, ताकि नियुक्ति संबंधी कार्यवाही समय पर पूर्ण की जा सके।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार