Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी पहल: रेरा के नए वित्तीय सुरक्षा मॉडल से रियल एस्टेट खरीददारों के हितों की होगी सुरक्षा

*वित्तीय अनियमितताओं को रोकने और खरीदारों के हितों की रक्षा करने रेरा ने 17 बैंकों को किया सूचीबद्ध*

*रियल एस्टेट परियोजनाओं समय पर होंगी पूरी, खरीदारों को मिलेगा समय घर*

रायपुर, 3 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने और प्रोजेक्ट में भूमि -मकान आदि सम्पत्तियां खरीदने वाले लोगों के हितों को संरक्षित करने के उद्देश्य से रेरा ने रियल एस्टेट में वित्तीय अनुशासन और पादर्शिता लाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में एक बैंक एम्पैनलमेंट इवेंट में रेरा ने 17 बैंकों को सूचीबद्ध किया और रियल एस्टेट प्रमोटरों के साथ अपने नए वित्तीय सुरक्षा मॉडल को साझा किया।

कार्यक्रम में रेरा के अध्यक्ष श्री संजय शुक्ला ने बताया कि इस नए वित्तीय माडल का मुख्य उद्देश्य आबंटियों के निवेश को सुरक्षित रखना और धनराशि के दुरुपयोग को रोकना है। बैंकों के सिस्टम को रेरा नामित खातों के अनुरूप बनाया गया है ताकि लेनदेन में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बना रहे। साथ ही निधियों की निकासी, आवंटन और निगरानी सॉफ़्टवेयर-आधारित प्रणाली के माध्यम से होगी, जिससे मानव हस्तक्षेप न्यूनतम होगा और गलतियों की संभावना कम होगी।

रेरा के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि इस नए वित्तीय माडल के अंतर्गत अब किसी भी रियल एस्टेट परियोजना में आबंटियों से प्राप्त कुल राशि का 70 प्रतिशत भाग एक रेरा नामित बैंक खाते में जमा करना अनिवार्य होगा। रियल एस्टेट सेक्टर में वित्तीय अनियमितताओं को रोकने और खरीदारों के हितों की रक्षा करने के लिए रेरा ने बैंकों को इस प्रक्रिया में शामिल किया है। सरकार द्वारा इस प्रणाली को अपनाने से रियल एस्टेट क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। तय नियमों के तहत वित्तीय प्रबंधन आसान होगा, जिससे परियोजनाओं को सुचारू रूप से पूरा किया जा सकेगा। रियल एस्टेट क्षेत्र में वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, जिससे सभी हितधारकों को लाभ मिलेगा।

रेरा के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत आबंटियों से प्राप्त धनराशि स्वचालित रूप से 70 प्रतिशत रेरा खाते में और 30 प्रतिशत अन्य आवश्यकताओं के लिए सुरक्षित होगी। यह राशि केवल परियोजना के वास्तविक विकास कार्य और उसके अनुपात में ही खर्च की जा सकेगी। बैंकों के सिस्टम को रेरा नामित खातों के अनुरूप बनाया गया है ताकि लेनदेन में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बना रहे। साथ ही निधियों की निकासी, आवंटन और निगरानी सॉफ़्टवेयर-आधारित प्रणाली के माध्यम से होगी, जिससे मानव हस्तक्षेप न्यूनतम होगा और गलतियों की संभावना कम होगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ रेरा के सदस्य श्री धंनजय देवांगन, रजिस्ट्रार सुश्री आस्था राजपूत, क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोरी एवं विभिन्न बैंकों के जोनल हेड शामिल हुए।

*हर प्रोजेक्ट के लिए मिलेगा रियल-टाइम अपडेट*

रेरा के इस पहल से बैंकों, प्रमोटरों और रियल एस्टेट के खरीदारों को लाभ होगा। इसके तहत सूचीबद्ध बैंकों को अब भौतिक दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे संचालन सुगम होगा। हर प्रोजेक्ट के लिए रियल-टाइम अपडेट मिलेगा, जिससे वित्तीय पारदर्शिता बढ़ेगी। बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है, जिससे निधियों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित होगी। रियल एस्टेट प्रमोटरों और डेवलपर्स को अब बार-बार दस्तावेज जमा नहीं करने पड़ेंगे क्योंकि अब सभी दस्तावेज़ डिजिटल रूप से उपलब्ध होंगे जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया सरल होगी।

इसी तरह रियल एस्टेट खरीदारों को भी लाभ होगा। खरीदारों की जमा की गई धनराशि सुरक्षित रहेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनका पैसा सही ढंग से उपयोग हो। साथ ही परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने के लिए प्रमोटरों पर दबाव बनेगा, जिससे खरीदारों को घर मिलने में देरी नहीं होगी। वित्तीय अनुशासन मजबूत होने से रियल एस्टेट क्षेत्र में भरोसा बढ़ेगा।

  • Related Posts

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन

    *रायपुर में मानवता का महाकुंभ- राज्यपाल के संरक्षण में जुटेगा प्रदेशभर का युवा* *सेवा, रक्तदान और अंगदान का संदेश लेकर आएँगे 2000 से अधिक प्रतिभागी* रायपुर, 08 मई 2026/ भारतीय…

    Read more

    कृषक गोपाल राम को मिला जमीन का मालिकाना हक

    *आवासीय ऋण एवं अन्य सुविधाओं का लाभ लेने हेतु मार्ग प्रशस्त होने पर झलकी खुशी* रायपुर, 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बालोद जिले…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…