Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025, छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

*छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं और स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े तथ्यों की मिली रही दुर्लभ जानकारी*

रायपुर, 16 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राज्य निर्माण की यात्रा से जुड़ी कई दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही डिजिटल स्क्रीन पर स्लाइड शो भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रगति पथ पर छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, विष्णु का सुशासन-संवाद से समाधान तक, सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ अंजोर, राज्य का प्रथम आदिवासी संग्रहालय, स्वर्णिम भविष्य की राह,औद्योगिक नीति, नई शिक्षा नीति से भविष्य उज्जवल, वनांचल मा समृद्धि के आधार हमर हरा सोना जैसी लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित किया गया है। यह सात दिवसीय प्रदर्शनी 21 अगस्त तक आयोजित है, जो प्रातः 10.30 से रात्रि 8 बजे तक आम लोगों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कल स्वतन्त्रता दिवस को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम नागरिक देखने आ रहे हैं अवलोकन कर सराहना भी कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी में बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ के इतिहास और सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रायपुर के विभिन्न स्कूलों और छात्रावासों के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों का जवाब दिया।

सरस्वती नगर निगम स्कूल नयापारा की 12वीं कक्षा की छात्रा सुश्री सिल्की ध्रुव ने बताया कि ऐसे इवेंट में पहली बार शामिल होने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ छत्तीसगढ़ के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और छत्तीसगढ़ के इतिहास से जुड़े सामान्य ज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती हैं। इसी तरह शहीद स्मारक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के 8वीं कक्षा के छात्र लोकेश पात्रे ने बताया कि यह पहला अवसर है कि किसी क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पुरस्कार भी जीता। साथ ही साथ मंच को साझा करने की झिझक भी दूर हो गई।

प्रदर्शनी देखने आए आवासीय छात्रावास मठपुरैना के अधीक्षक श्री योगेश देवांगन ने बताया कि ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से भली-भांति परिचित होने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी और क्विज जैसी गतिविधियाँ बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और अत्यंत उपयोगी है, इससे छत्तीसगढ़ के वीर पुरोधाओं के बारे में दुर्लभ जानकारी मिल रही है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!