Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए निरंतर जारी हैं छात्रवृत्ति की योजनाएं

*बीते पांच सालों में 38 हजार 114 छात्र-छात्राओं को मिला छात्रवृत्ति का लाभ*

*छात्रवृत्ति के रूप में 41 करोड़ 79 लाख 98 हजार रूपए दिए गए*

रायपुर, 16 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों के लिए संचालित अपनी छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों का खंडन किया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि ये योजनाएं लगातार जारी हैं और अपने संसाधनों से संचालित की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने बताया कि शिक्षा प्रोत्साहन योजना ’वर्ष 2013-14 से’ शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है इस योजना का वित्तपोषण ’तेंदूपत्ता व्यापार से प्राप्त शुद्ध लाभ के 15 प्रतिशत’ से किया जाता है।

वर्तमान में, छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कुल चार घटक हैं जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष में प्राथामिक लघु वनोपज सहकारी समिति के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले एक छात्र एवं एक छात्रा को पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। कक्षा 10वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 2500-2500 रूपए तथा कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को उक्त योजना के अंतर्गत 3000-3000 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

इसी तहत तेंदूपता संग्राहकों के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार राशि के लिए पूर्व में पात्रता अंक 75 प्रतिशत निर्धारित था जिसे लघु वनोपज संघ ने संशोधित कर 90 प्रतिशत अंक कर दिया है। इस प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले के प्रत्येक छात्र-छात्रा को 15000-15000 रुपये और कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को 25000 -25000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

इसी तरह इंजीनियरिंग, मेडिकल, विधि (लॉ), एमबीए या नर्सिंग जैसे व्यावसायिक कोर्स के लिए प्रत्येक प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति से एक विद्यार्थी जो राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो, पात्र होता है। प्रवेशित विद्यार्थी को प्रथम वर्ष के लिए 10,000 रुपए और द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के लिए 5,000 रुपए इस तरह कुल 25,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

बी.ए., बी.कॉम, बी.एससी. जैसे स्नातक कोर्स के लिए प्रत्येक प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति से एक छात्र और एक छात्रा जो राज्य-केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो, को अनुदान योजना के तहत प्रथम वर्ष के लिए 5000 रुपए, द्वितीय वर्ष के लिए 4000 रुपए, और तृतीय वर्ष के लिए 3000 रुपए इस प्रकार कुल 12,000 रुपये की अनुदान राशि दी जाती है।

लघु वनोपज संघ द्वारा संचालित छात्रवृत्ति की उक्त सभी योजनाओं के अंतर्गत पात्रता के लिए तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार द्वारा विगत तीन वर्षों में से किन्हीं दो वर्षों में 500-500 गड्डी तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जाना जरूरी है।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ से प्राप्त जानकारी विगत पांच वर्षों में, पूरे प्रदेश में 38 हजार 114 छात्र-छात्राओं को’ छात्रवृत्ति के रूप में 41 करोड़ 79 लाख 98 हजार रुपए का भुगतान किया गया है।प्रतिभाशाली बच्चों के लिए शिक्षा प्रोत्साहन योजना में पात्रता 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत की गई है, जबकि शेष तीन प्रकार की छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजनाओं में पात्रता पूर्ववत हैं। यह योजना तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के पात्र छात्र-छात्राओं के लिए निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

    रायपुर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त