Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था से बदली खेती की तस्वीर-किसान श्री पुरानिक लाल कुंजाम

समय पर कटवाया टोकन, 300 कट्टा धान विक्रय

राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा और हित को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही धान खरीदी व्यवस्था आज ज़मीनी स्तर पर सफल होती दिखाई दे रही है। इसकी मिसाल हैं किसान   पुरानिक लाल कुंजाम।
किसान   पुरानिक लाल कुंजाम, विकास खंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम आमाटोला के निवासी हैं। उनके पास कुल 16 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर वे वर्षों से मेहनतपूर्वक खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने धान का विक्रय धान उपार्जन केंद्र आमाटोला में किया।
राज्य सरकार द्वारा लागू की गई टोकन प्रणाली के अंतर्गत किसान अपनी सुविधा के अनुसार तारीख चुनकर टोकन कटवा सकते हैं। इसी व्यवस्था का लाभ उठाते हुए   कुंजाम ने समय पर टोकन कटवाया और उन्हें 300 कट्टा धान विक्रय का टोकन प्राप्त हुआ। तय तिथि पर बिना किसी अव्यवस्था, भीड़ या परेशानी के उनका धान उपार्जन केंद्र में खरीदा गया। किसान श्री पुरानिक लाल कुंजाम ने धान उपार्जन केंद्र की व्यवस्थित संचालन प्रणाली, कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार, त्वरित तौल और पारदर्शी प्रक्रिया की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि अब किसानों को लंबी कतारों में खड़े होने या अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के बारे में सकारात्मक सोच रखती है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, समय पर भुगतान और सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों का सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है। आज छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों के जीवन में स्थिरता और सम्मान लाने वाली योजना बन चुकी है।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं