Ro no D15139/23

प्रधान जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू ने जिला जेल का किया निरीक्षण

अभिरक्षा धीन बंदियों से जेल में भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, अधिवक्ता नियुक्ति के संबंध में ली जानकारी

जशपुरनगर 02 सितम्बर 2025/ प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा विगत दिवस जशपुर जिला जेल का निरीक्षण किया गया। जिला जेल में 453 पुरूष अभिरक्षाधीन बदी एवं 14 महिला अभिरक्षा धीन बंदी सहित कुल 467 अभिरक्षा धीन बदी निरुद्ध पाये गये।
प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा जशपुर जिला जेल के सभी पुरुष बैरक एवं महिला बैरक में जाकर अभिरक्षा धीन बंदियों से जेल में भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिरक्षा धीन बंदियों के प्रकरण में अधिवक्ता नियुक्त है अथवा नहीं की जानकारी ली गई। अभिरक्षा धीन बंदियों जिनकी उम्र 18 वर्ष से 22 वर्ष तक के सभी बंदियों से पूछताछ की गई तथा ऐसे बंदी जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है ऐसे बंदियों को विधिक लाभ प्रदान किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने अभिरक्षा धीन बंदियों को उनके आरोपों, उनके प्रकरण तथा जमानत के संबंध में जानकारी है अथवा नहीं के बारे में पूछे तथा बंदियों के अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही  मुलाकाती आते हैं अथवा नहीं के बारें में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव कु० श्वेता बघेल, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी श्री कांति कुमार सिंह, जेल अधीक्षक श्री श्याम लाल ठाकुर एवं उप जेल अधीक्षक श्री प्रसून गुप्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा सम्मान

     शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं पंकज विक्रम-सहित विभिन्न सम्मानों के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    निर्माण पोर्टल के माध्यम से निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास  ने पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट