Saturday, July 27

मुख्यमंत्री बघेल ने नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा संचालित शहरी गौठान स्टॉल का किया निरीक्षण

स्व-सहायता समूह की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

अम्बिकापुर, 9 अगस्त 2023/ आज विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम, विकासखंड मुख्यालय, सीतापुर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा संचालित शहरी गौठान को निरीक्षण किया। शहरी गौठान के अधिकारियों ने बताया ‘पारस सिटी लेवल फेडरेशन’ से जुड़ी विभिन्न महिला स्व सहायता समूह द्वारा आचार, बड़ी, पापड़, अगरबत्ती, धूपबत्ती फिनाइल, हारफिक, गोबर से पेंट तैयार की जाती है । साथ ही वेस्ट सामानों को घरेलू डेकोरेट सामग्री तैयार करके विक्रय भी की जा रही है।

बर्तन बैंक से बना बर्तन टेंट हाउस

महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जानकारी दी कि इस बर्तन टेंट हाउस में समूह की करीब 40 महिलाएं कार्यरत हैं। इसमें स्टील के बर्तनों को किराए पर दी जाती है, जो बाजार मूल्य से कम है। 11 लाख 40 हजार रुपये का व्यवसाय किया गया है। इन महिलाओं के जीवन स्तर भी ऊंचा उठा है। यहां कार्यरत महिलाओं को महीने में लगभग 3 से 4 हजार रुपये अतिरिक्त आय भी हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *