Friday, March 29

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पंडरिया में 68 करोड़ 87 लाख रूपए के 81 कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज विधानसभा पंडरिया में 68 करोड़ 87 लाख रूपए के 81 कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग के तहत 4 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से ग्राम मुनमुना से कामठी मार्ग के आगर नदी पर पुल निर्माण का कार्य, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत 7 लाख 41 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत उड़ियाकला में सीसीरोड़ निर्माण का कार्य, 7 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत गोछिया में वीरांगना अंवतीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आहता निर्माण, 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत मोहगांव में सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख 20 रूपए की लागत से ग्राम पंचायत भगवताटोला में सीसी रोड़ निर्माण, 5 लाख 20 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत जमुनिया में सीसी रोड़ निर्माण और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 132/33 केव्ही उपकेन्द्र गंडई का लोकार्पण किया।

62 करोड़ 85 लाख रूपए के कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री बघेल ने 5 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत से धौराबंद से कृतबांधा, 4 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से ग्राम विरेन्द्र-पटपर में विरेन्द्र नगर से पटपर और 3 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से सोनपुरी से भुडकुड़ा मार्ग का निर्माण कार्य, 45 लाख 15 हजार रूपए की लागत से ग्राम कुण्डा में परियोजना कार्यालय सह संसाधन केन्द्र, 24.70 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से बिरमपुर, 60.53 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से पालीगुढ़ा, 50.44 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से मिरमिट्टी, 75.62 लाख रूपए की लागत से धरमपुरा से जिंदा, 127.96 लाख रूपए की लागत से खैरझिटी से घिरघोसा, 32.51 लाख रूपए की लागत से इंदौरी रोड़ बिलकुलीकला से बिटकुली खुर्द, 55.89 लाख रूपए की लागत से इंदौरी तमरूआ रोड़ से नवागांव, 26.66 लाख रूपए की लागत से बिरनपुर लिटिपुर से बिसनपुरा, 75.01 लाख रूपए की लागत से हथलेवा से सिंघनपुरी, 546.39 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से गगरिया से खम्हरिया, 22.53 लाख रूपए की लागत से हरदी से रगरा, 23.05 लाख रूपए की लागत से दनियाखुर्द से बनिया, 25.70 लाख रूपए की लागत से बिरोड़ा साजा रोड से खैरबना, 78.70 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से केसलीगोड़ान, 150.44 लाख रूपए की लागत से दामापुर से डोंगरिया, 116.59 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से चारभांटा, 63.83 लाख रूपए की लागत से बसनी से घोरपेन्ड्री, 120.70 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से लाड़गपुर, 47.76 लाख रूपए की लागत से भरतपुर से धनेली, 108.64 लाख रूपए की लागत से एसएच-09 से लडुवा, 183.57 लाख रूपए की लागत से मेनरोड़ से बोहिल, 352.49 लाख रूपए की लागत से रहमानकांपा से बिरनबाह, 351.24 लाख रूपए की लागत से बदना से पंडरीपानी, 55.62 लाख रूपए की लागत से नानापुरी से भैंसबोड़, 93.82 लाख रूपए की लागत से पोलमी से आमापारा, 287.67 मेनरोड़ से कोयलारी कापा, 51.21 लाख रूपए की लागत से मंझोलीरवन से गुढ़ा, 35.21 लाख रूपए की लागत से कामठी से नवापारा तक कुल 28 सड़क निर्माण कार्य कुल लागत 32 करोड़ 34 लाख 48 हजार रूपए का भूमिपूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *