Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन सेवाधाम में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार में कपड़े और मिठाई दी
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में अंबोदिया के अंकित ग्राम सेवा धाम आश्रम पहुंच कर आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को उपहार भी दिए। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवाधाम आश्रम पहुंचकर बच्चों से भेंट की गई। उन्होंने आश्रम में फिजियोथैरेपी सेंटर और बालिका गृह का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्रम में माँ करुणालय और अंकित ग्राम सतगुरु ग्रामीण पर्यटन केंद्र का शिलान्यास भी किया।
सेवाधाम आश्रम सेवा का मंदिर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेवाधाम आश्रम एक यज्ञ स्थल है। यहां पर प्रतिदिन समाज सेवा के रूप में आहुतियां दी जाती हैं। वे शुरू से यहां समय-समय पर आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबोदिया पंचक्रोशी यात्रा का पड़ाव स्थल भी है। माँ करुणालय में शासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सेवाधाम आश्रम में संवेदना है, सहयोग है, समर्पण है, प्रेम है।
प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक घट्टिया श्री सतीश मालवीय, संस्थाध्यक्ष सेवाधाम आश्रम डॉ. ऋषि मोहन भटनागर, श्री विनोद अग्रवाल (उद्योगपति), श्री राधेश्याम शर्मा ‘गुरुजी’ एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

  • Related Posts

    सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    संस्कृति विभाग की करें पुनर्संरचना, गतिविधियों का भी करें विस्तार सम्राट विक्रमादित्य के नाम से बनायें पृथक अकादमी राज्य के ज्योतिर्लिंगों, शक्तिपीठों और प्रसिद्ध देवस्थानों को भी जोड़ें तीर्थदर्शन योजना…

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ‘‘राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क को सुदृढ़ बनाने’’ विषयक विभागीय परामर्श कार्यशाला में होंगे शामिल

    साइबर सुरक्षा, डेटा संरक्षण और सुरक्षित डिजिटल प्रशासन पर होगा मंथन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगी कार्यशाला   भोपाल IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘‘राज्य डेटा के…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC