Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में सफलता पर दी बधाई

नक्सल विरोधी अभियान में शामिल बहादुर पुलिसकर्मियों को मिलेगी पदोन्नति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मार्च 2026 तक प्रदेश की धरती से खत्म होगा नक्सलवाद

नक्सली सरेंडर करें, नहीं तो मारे जाएंगे

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में 4 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने पर राज्य पुलिस बल के जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को प्रदेश की धरती से समूल खत्म करने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को पाने में हमारे पुलिस जवानों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार नक्सल विरोधी अभियान में भाग ले रहे पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर रही है। कुछ महीने पहले बालाघाट में एक कार्यक्रम में नक्सलियों का खात्मा करने वाले पुलिस के सिपाहियों और अधिकारियों को पदोन्नति देकर सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को पचमढ़ी से जारी संदेश में यह बात कही।

नक्सलियों के पास भारी मात्रा में हथियार मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट प्रदेश का एक मात्र जिला है, जो नक्सल प्रभावित है। शनिवार को यहां मुठभेड़ में मारे गए 4 नक्सलियों में 3 महिलाएं शामिल हैं। उनके कब्जे से कई ऑटोमैटिक हथियार, एक ग्रेनेड लांचर, एक एसएलआर रायफल, 2 (315 रायफल), रॉकेट लॉन्चर, वॉकी-टॉकी सेट, नक्सल साहित्य और भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है। नक्सलियों द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस जवानों ने सक्रियता दिखाई और सभी हथियारबंद नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस सफल ऑपरेशन के लिए पुलिसबल को बधाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नक्सलियों की वजह से जनजातीय भाई-बहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। नक्सली सरेंडर करें, नहीं तो मारे जाएंगे। प्रदेश पुलिस इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रही है।

नक्सलियों को थाना रूपझर, चौकी सोनेवानी अंतर्गत पचामादादर-कटेझिरिया जंगल क्षेत्र में जीआरबी डिवीजन में उपस्थिति की सूचना के आधार पर हाकफोर्स, जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ बल द्वारा 13-14 जून की रात से लगातार पचामादादर-कटेझिरिया जंगल क्षेत्र में कार्डन एवं सर्च ऑपरेशन चलाया गया। नक्सलियों द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को हताहत करने एवं उनके हथियार लूटने की नियत से पुलिस बलों पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी। सुरक्षा बलों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए सूझबूझ एवं नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी। इस कार्रवाई में 4 हार्डकोर माओवादियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई।

मुठभेड़ के दौरान अन्य नक्सली भी घायल हुए हैं। उनकी तलाश के लिये सीआरपीएफ, हॉक फोर्स एवं जिला पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में बड़े स्तर पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में वर्ष 2025 में अब तक 10 हार्डकोर माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है। इससे पूर्व वर्ष 2022 में 6 नक्सलियों को ढेर किया गया था।

  • Related Posts

    कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

    विकास, तकनीकी नवाचार और किसान कल्याण के लिए 13 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की पुनरीक्षित लागत और अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए 13,565.84 करोड़…

    Read more

    राज्यपाल पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन   भोपाल IMNB NEWS AGENCY     राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को बलिदान दिवस पर मंगलवार को लोकभवन में श्रद्धांजलि दी।…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू