Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेल: 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर दी बधाई

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेल: 2025 में रेसलिंग (50 किग्रा वर्ग) में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी शिवानी नंदनलाल पवार को स्वर्ण पदक, जूडो (90 किग्रा वर्ग) ब्रहृम वत्स को स्वर्ण पदक कयाकिंग और कैनोइंग खेल के सी वन 1000 मीटर इवेंट में अरविंद वर्मा को रजत पदक और जूडो-63 किग्रा वर्ग में हिमांशी टोकर को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मॉडर्न पेंटाथलॉन की बैथले प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मध्यप्रदेश महिला टीम की खिलाड़ियों रमा सोनकर, कनकश्री धारीवाल और मानवी श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियों की इस अद्वितीय सफलता पर प्रदेशवासियों को गर्व है। बेटियों की यह उपलब्धि राज्य की भावी खेल प्रतिभाओं के लिए मिसाल बनेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट और अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि अभिनंदनीय है। उन्होंने सफलता के पथ पर खिलाड़ियों के निरंतर गतिमान रहने की कामना की है।

  • Related Posts

    लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभागीय…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण

    जीवनदीप आश्रम होगा आशा-करुणा और सेवा का प्रकाश स्तंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत-वृंद को सिंहस्थ : 2028 के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृंदावन में जीवनदीप आश्रम…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे