Ro no D15139/23

नन्हें चीतों की किलकारियों से फिर गूँजा कूनो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है
मुख्यमंत्री ने कूनो प्रोजेक्ट से जुड़े स्टॉफ को दी बधाई
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को 2 चीता शावकों के आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है। मुझे यह जानकारी साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि कूनो में फिर चीता शावकों की किलकारियाँ गूँजी हैं और मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। अब कूनो नेशनल पार्क में 14 शावक और 12 वयस्क चीतों के साथ कुल संख्या 26 हो गयी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर दोनों शावकों की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जंगल बुक में 2 और चीता शावकों की वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज मध्यप्रदेश को “चीतों की धरती’’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चीतों के साथ ही सभी वन्य-जीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्स्थापना के लिये हमेशा तैयार हैं।

  • Related Posts

    कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

    विकास, तकनीकी नवाचार और किसान कल्याण के लिए 13 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति भोपाल मेट्रो रेल परियोजना की पुनरीक्षित लागत और अतिरिक्त वित्त पोषण के लिए 13,565.84 करोड़…

    Read more

    राज्यपाल पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन   भोपाल IMNB NEWS AGENCY     राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को बलिदान दिवस पर मंगलवार को लोकभवन में श्रद्धांजलि दी।…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित