भूषण” सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएं

भोपाल । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “श्रीलंका मित्र विभूषण” से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त उपस्थिति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक मित्रता का संवाहक बन रहा है। यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और भी सशक्त करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीलंका द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च सम्मान न केवल प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व, वरन् भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा की प्रतिस्थापना का प्रतीक भी है।

“श्रीलंका मित्र विभूषण” सम्मान श्रीलंका सरकार द्वारा उन विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया हो। यह सम्मान प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति की सफलता को दर्शाता है और भारत-श्रीलंका के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकेत भी है।

  • Related Posts

    शासकों के लिए आज भी आदर्श हैं सम्राट विक्रमादित्य : उप राष्ट्रपति धनखड़

    दिल्ली की शाम हुई मालवा की संस्कृति से मनोहारी लाल किला परिसर में तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का हुआ शुभारंभ 14 अप्रैल तक चलेगा महानाट्य का महामंचन, 250…

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दिल्ली के लाल किले में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति की पहल को सराहा

    यह पहल देश की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करेगी : प्रधानमंत्री श्री मोदी वर्तमान और भावी पीढ़ियां भारत के स्वर्णिम अतीत से होंगी परिचित भारतीय संस्कृति की पहचान है विक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संरक्षण अभियान – जल संरक्षण बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

    जल संरक्षण अभियान – जल संरक्षण बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

    राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से जिले के किसानों को किया जा रहा लाभान्वित

    राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से जिले के किसानों को किया जा रहा लाभान्वित

    बिगड़े हुए हैण्ड पम्पों के किया जा रहा संधारण

    बिगड़े हुए हैण्ड पम्पों के किया जा रहा संधारण

    मुख्यमंत्री साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

    मुख्यमंत्री साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन