Ro no D15139/23

सामूहिक विवाह सामाजिक सुधार का है महत्वपूर्ण कदम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के सभी केन्द्र धार्मिक केन्द्रों के रूप में किए जाएंगे विकसित

मुख्यमंत्री ने ग्राम दाउदखेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर 70 नव-दम्पतियों को दिया आशीर्वाद

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश एवं प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्री महाकाल महालोक कॉरिडोर की सौगात के बाद से उज्जैन ने विकास के नित नए आयाम स्थापित किए हैं। उज्जैन को धर्म और धार्मिक पर्यटन का मुख्य केन्द्र बनाया जा रहा है। धर्म ही समाज को एक सूत्र में पिरोता है। सामूहिक विवाह का आयोजन सामाजिक सुधार का महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दाउदखेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवाह का आयोजन सामूहिक रूप से करने से मितव्ययता आती है और वैवाहिक कार्यक्रम के लिए अनावश्यक कर्ज का बोझ नहीं पड़ता है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक वधु को 49 हजार रूपये एवं आयोजनकर्ता निकाय को प्रति कन्या 6 हजार रूपये प्रदान किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना हुई एक वरदान साबित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने त्रिकालदर्शी महामृत्युंजय बाबा श्री महाकाल को दंडवत प्रणाम करते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर आज प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब परिवार की कन्याओं का विवाह कराने के लिए माता-पिता कर्ज में डूब जाया करते थे। बेटी के जन्म के साथ ही उसकी शादी की चिंता सताने लगती थी, लेकिन अब सरकार बेटियों का कन्यादान कर रही है। माता-पिता अब बेटियों के जन्म पर उदास नहीं होते, बधाई गीत गाते हैं। निर्धन परिवारों की बेटियों के वि वाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना एक वरदान साबित हुई है। सामूहिक विवाह आज समाज में परिवर्तन का माध्यम बन रहे हैं, इन आयोजनों के माध्यम से समाज में समरसता और अपनत्व की भावना भी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल 70 नवदंपत्तियों को बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!