Ro no D15139/23

हमारे तीर्थ, धार्मिक आस्था के साथ देश को एक सूत्र में पिरोए रखने का हैं माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीर्थदर्शन योजना का विस्तार होगा
मुख्यमंत्री ने उज्जैन से अयोध्या रवाना होने वाली मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा को वर्चुअली झंडी दिखाकर किया रवाना
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है। तीर्थ मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। हमारे तीर्थ, धार्मिक आस्था के साथ देश को एक सूत्र में पिरोए रखने का माध्यम भी हैं। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैनी से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी का पुण्य अर्जित करने प्रस्थान कर रहे तीर्थ यात्री बधाई के पात्र हैं। उन्हें गंगा स्नान और भगवान विश्वनाथ के दर्शन के साथ संत रविदास और कबीर दास की जन्मस्थली के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के धाम को जो शोभा प्रदान की, उस पर हम सभी को गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार को उज्जैन से तीर्थ यात्रियों को अयोध्या ले जाने वाली ट्रेन को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली झंडी दिखाई। उन्होंने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उपस्थित उज्जैन और आगर-मालवा के तीर्थयात्रियों को संबोधित भी किया।
पर्यटन विभाग के सहयोग से तीर्थदर्शन योजना का किया जाएगा विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से तीर्थ यात्रा का पुनीत अवसर प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में वर्ष 2018 से आरंभ तीर्थदर्शन योजना का प्रतिवर्ष का बजट लगभग 50 करोड़ रूपए से अधिक है। तीर्थदर्शन योजना में हवाई यात्रा के माध्यम से भी तीर्थ कराने की व्यवस्था है। पर्यटन विभाग के सहयोग से तीर्थदर्शन योजना का और विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विरासत से विकास के मार्ग पर अग्रसर होते हुए राज्य सरकार वरिष्ठजन सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रवण कुमार के समान अपने कर्तव्य का निर्वहन किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन से तीर्थ यात्रा पर जा रहीं श्रीमती कल्पना शर्मा, श्री रज्जू किशोर, श्री बाबूलाल शर्मा से वर्चुअली संवाद किया। श्रीमती कल्पना शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के वरिष्ठजन को तीर्थ यात्रा कराकर श्रवण कुमार के समान अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीर्थ यात्रा पर जा रहे सभी यात्रियों को सफल-सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे निवेशक पीएम मित्र पार्क से लेकर GIS तक, मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति  …

    Read more

    राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश संभावनाओं और आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना पर रखा विजन भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) में 9,047 एकड़ क्षेत्र में 11 औद्योगिक पार्कों…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान